यात्रा

Iran Tourist Places: क्यों हजारों खर्च कर ईरान जाना पसंद हैं टूरिस्ट्स, ये हैं 3 सबसे खूबसूरत जगहें

Iran Tourist Places: पश्चिमी एशिया में स्थित ईरान, घूमने फिरने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छी टूरिस्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है। ईरान में बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, यहां पर पहाड़, बर्फ, जंगल, झरने और समुद्री की लहरों को भी करीब से अनुभव किया जा सकता है। देखें ईरान की 3 सबसे खूबसूरत जगहें कौन सी हैं -

Image

Iran Tourist Places

Iran Tourist Places: ईरान पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) का एक बड़ा देश है, जो मध्य एशिया, दक्षिण एशिया और अरब दुनिया के बीच स्थित है। ईरान बीते सालों में वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर खूब उभरा है।पारंपरिक मेहमाननवाजी, अतुल्य ऐतिहासिक धरोहर और लुभावने प्राकृतिक नजारों से भरपूर यह देश, सैलानियों के लिए एक अनछुआ खजाना साबित हो रहा है। पिछले साल तो ईरान में करीब करीब 7 मिलियन टूरिस्ट पहुंचे थे, भारत से भी कई लोग ईरान जाकर वहां की खूबसूरती को करीब से देखने का अनोखा अनुभव ले चुके हैं। ईरान में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्धि से भरा देश है, जहां पर टूरिस्ट्स एक ही साथ नदी, पहाड़, झरने, जंगल की से लेकर बर्फ और समुद्र तक देख सकते हैं।

भारत से ईरान की यात्रा करीब करीब 40-50 हजार रुपयों में पूरी हो जाती है। एक हफ्ते की ट्रिप के लिए इतना बजट सटीक माना जाता है। हालांकि मौजूदा हालातों के मद्देनजर सरकार द्वारा ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। लेकिन अगर आप भविष्य में कभी ईरान की यात्रा का मौका प्राप्त करें, तो इन तीन सबसे खूबसूरत जगहों पर जरूर ही विजिट करें।

3 Most Beautiful Places of Iran

इस्फहान

Isfahan

Isfahan

इस्फहान शहर 'इस्फहान निस्फ-ए-जहां' (दुनिया की आधी) के उपनाम से मशहूर है। यहां का नक्श-ए-जहां चौक (इमाम स्क्वायर), एक विशाल ऐतिहासिक चौक, यूनेस्को की विश्व धरोहर है। यहां की शेख लुत्फुल्लाह मस्जिद और इमाम मस्जिद अपनी टाइलों पर की गई बेहतरीन नक्काशी और नीले रंग के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। सियो-से-पुल और खाजू पुल जैसी ऐतिहासिक पुलों के नीचे बहती जायंदेरुद नदी शाम के वक्त रौनक का केंद्र बन जाती है।

शिराज

Shiraz

Shiraz

शिराज फारसी संस्कृति और साहित्य का हृदय स्थल माना जाता है। यह शहर महान कवियों हाफिज और सादी की मजारों के लिए मशहूर है। लेकिन शिराज का मुख्य पर्यटन केंद्र है इसके निकट स्थित पर्सेपोलिस का भव्य खंडहर। जो प्राचीन फारसी साम्राज्य की राजधानी थी और इसके खंडहर दुनिया के सबसे शानदार पुरातात्विक स्थलों में गिने जाते हैं। शिराज की गुलाबी मस्जिद तो टूरिस्ट्स और फोटोग्राफर्स के लिए स्वर्ग है।

यज्द

Yazd

Yazd

मध्य ईरान के रेगिस्तान में बसा यज्द शहर, अपनी अनोखी पारंपरिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहां की इमारतें मिट्टी और मिट्टी की ईंटों से बनी हैं, जो चिलचिलाती गर्मी में भी घरों को ठंडा रखती हैं। यज्द की पुरानी बस्ती दुनिया के सबसे पुराने नगरों में से एक मानी जाती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article