Mahabaleshwar Travel Guide: परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने के लिए अगर आप किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। ठंडी हवाओं, हरे-भरे जंगलों और शानदार घाटियों के लिए ये हिल स्टेशन फेमस है। इसकी खूबसूरती देखकर आपको कश्मीर की याद आ जाएगी ऐसे में अगर आप अब महाबलेश्वर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस हिल स्टेशन से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी खाने-पीने से लेकर ठहरने की जानकारी सबकुछ यहां डिटेल में बताया गया है।
प्रमुख आकर्षण: वेनस फॉल्स, कृष्णा गंगा मंदिर, महाबलेश्वर मंदिर, प्रिंस ऑफ वेल्स प्वाइंट, पाथर्डेश और पंचगनी यहां का प्रमुख आकर्षण है। घने जंगल और घाटियों का शानदार दृश्य भी आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
रहने की व्यवस्था और खाने-पीने के विकल्प: होमस्टे से लेकर होटल तक आपको सबकुछ यहां स्टे के लिए मिल जाएगा। ऑनलाइन वेबसाइट्स जैसे मेकमाईट्रिप, बुकिंग.कॉम आदि का उपयोग कर बजट के हिसाब से आप बुकिंग कर सकते हैं। खाने-पीने के तमाम विकल्प जैसे चाट, भेळ, और वड़ा जो लोकल स्ट्रीट फूड हैं उन्हें आप ट्राय कर सकते हैं। पूरनपोली, वड़ा-पाव, मिसल-पाव और भाजी-पोळी का स्वाद लेना ना भूलें।
कैसे पहुंचें: महाबलेश्वर के निकटतम हवाई अड्डा पुणे (लगभग 120 किलोमीटर दूर) में स्थित है। रेलमार्ग से अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि नजदीकी रेलवे स्टेशन पुणे ही है। यात्रा के लिए अगर आप सड़क मार्ग का चुनाव करते हैं तो जान लें कि मुंबई, पुणे और नासिक से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं। मुंबई से लगभग 263 किलोमीटर दूरी पर महाबलेश्वर बसा हुआ है।
घूमने का बेस्ट टाइम: अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां घूमने का बेस्ट टाइम होता है। हरियाली का मजा लेने के लिए आप जून से सितंबर के बीच यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। मानसून में फिसलन का खतरा बना रहता है।
