यात्रा

विदेश यात्रा से पहले जान लें ये नियम, वियतनाम ने लागू किया बड़ा बदलाव

International Travel Guidelines: वियतनाम ने विदेशी यात्रियों के लिए नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब यात्रा से पहले हेल्थ डिक्लेरेशन भरना जरूरी होगा। जिससे यात्रा और सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।

Image

विदेश यात्रा से पहले जान लें ये नियम

International Travel Guidelines: अब अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप खासकर वियतनाम घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अब विदेश यात्रा करने वालों के लिए कुछ नए नियम आ गए हैं, खासकर वियतनाम जाने वालों के लिए। वियतनाम ने कहा है कि 1 जुलाई से हर विदेशी यात्री को यात्रा से पहले एक हेल्थ डिक्लेरेशन (स्वास्थ्य घोषणा पत्र) भरना जरूरी होगा। मतलब अगर आप वियतनाम जा रहे हैं, लौट रहे हैं या वहां से किसी और देश जा रहे हैं (ट्रांजिट), तो ये फॉर्म भरना पड़ेगा।

क्या जानकारी देनी होगी?

यात्रा से 7 दिन के अंदर यह हेल्थ फॉर्म भरना होगा ये नियम सभी विदेशी यात्रियों पर लागू होगा। अभी पूरा प्लेटफॉर्म सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें आपकी- हेल्थ से जुड़ी जानकारी, हाल की यात्रा की डिटेल और स्वास्थ्य स्थिति शामिल होगी। ये फॉर्म अंग्रेजी और वियतनामी भाषा में होगा।

वियतनाम का ई-वीजा नियम

वियतनाम जाने के लिए अब भी ई-वीजा जरूरी है। 90 दिन तक का वीजा मिलता है जिसमें सिंगल एंट्री: $25, मल्टी एंट्री: $50। वीजा अगर रिजेक्ट हो जाए तो फीस वापस नहीं मिलेगी। इसके अलावा एंट्री/एग्जिट सिर्फ तय इंटरनेशनल बॉर्डर से ही होगी।

भारत में भी क्या नया नियम है?

भारत ने भी विदेशी यात्रियों के लिए नियम अपडेट किए हैं। जो विदेशी 180 दिन या उससे कम भारत में रहते हैं उन्हें अब वीजा खत्म होने से पहले पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना होगा। पहले ये नियम वीजा खत्म होने के बाद लागू होता था, अब पहले ही करना होगा।

तैयारी करना है बेहद जरूरी

सीधी बात ये है कि अब दुनिया के कई देश यात्रियों की सेहत और सुरक्षा को लेकर ज्यादा सख्त हो रहे हैं। इसलिए अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं, तो- हेल्थ फॉर्म, वीजा नियम और रजिस्ट्रेशन सब पहले से तैयार रखें, ताकि ट्रिप में कोई दिक्कत ना हो। अगर आप पहले से तैयारी करते हैं तो आप शुरुआती झंझटों से बच जाएंगे और बिना किसी तनाव के आराम से ट्रिप कर सकेंगे। कम जानकारी होने की वजह से ट्रिप में दिकक्त आती है। ऐसे में वियतनाम तो घूमने जाएं लेकिन, ये तैयारी आपको तनाव और झंझट से बचा लेगी और आप मस्ती से पूरी ट्रिप कर सकेंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article