Independence Day 2025: अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ खास और नया करने का प्लान कर रहे हैं और सिर्फ टीवी पर परेड देखकर ही वक्त नहीं बिताना चाहते तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। 15 अगस्त के मौके पर देश की ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से महसूस करने के लिए आप इस बार कुतुब मीनार में लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले सकते हैं।
लाइट एंड साउंड शो की खास बातें: प्रकाश और संगीत के संग इतिहास की प्रस्तुति के साथ-साथ कुतुब मीनार पर थ्री-डी प्रोजेक्शन और रंगीन लाइट्स, वीरों की आवाज में स्वतंत्रता संग्राम की गाथा, राष्ट्रभक्ति के गीत और संवाद का आप यहां आनंद ले सकते हैं।
लाइट शो के बारे में अधिक जानकारी: दिल्ली टूरिज्म के अनुसार शाम को 7 बजे से रात 9 बजे तक लाइट एंड साउंड शो होता है। शो लगभग 15 मिनट का होता है। भारतीय नागरिकों के लिए टिकट की कीमत 40 रुपये है। अगर आप ऑनलाइट टिकट की बुकिंग करते हैं तो टिकट खरीदने पर 35 रुपये का शुल्क लगता है।
कैसे जाएं: अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि दिल्ली के किसी भी कोने से यहां पहुंचा जा सकता है। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन से लगभग 10 मिनट की पैदल दूरी चलकर आप यहां पहुंच सकते हैं। अगर आप निजी वाहल से आ रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि सीमित पार्किंग ही यहां उपलब्ध है।
