यात्रा

लाओस का सफर, जानिए कैसे करें तैयारी, जरूरी टिप्स, वीजा और घूमने की जगहें

Laos Tourist Places: अगर आप सच्चे ट्रैवल लवर हैं और कुछ नया तलाश रहे हैं तो लाओस जरूर आपकी लिस्ट में होना चाहिए। ना केवल बजट ट्रैवलर्स के लिए बल्कि रोमांच की तलाश में भी अगर आप ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो ये यात्रा आपके लिए बेस्ट होगी। प्राकृतिक सुंदरता से लेकर एक से बढ़कर एक धार्मिक स्थल लाओस में आपको सबकुछ मिल जाएगा।

Image

Laos Travel Guide

Laos Travel Guide: भीड़ से दूर सुकून, प्रकृति और संस्कृति का सही मेल अगर आप तलाश रहे हैं तो लाओस की यात्रा करने का आप प्लान कर रहे हैं। कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप के साथ ही लाओस की प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध संस्कृति और शांत वातावरण आपका दिल जीत लेंगे। भारत से लाओस की यात्रा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है।

घूमने की प्रमुख जगहें: राजधानी शहर वियनतियान में आप- पटुशाय, बौद्ध स्तूप और म्यांकोंग नदी किनारा देखने जा सकते हैं। वाट जियांग टोंग मंदिर, काउंग सी फॉल्स , माउंट फूसी सनसेट पॉइंट, कयाकिंग और रिवर ट्यूबिंग, केव एक्सप्लोरेशन, हॉट एयर बलून राइड और प्लेन ऑफ जार्स- पुरातात्विक स्थल आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है।

भारत से लाओस कैसे जाएं: भारत से लाओस के लिए कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है, कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए भारतीय टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं। स्टॉपओवर के आधार पर यहां पहुंचने में 8–15 घंटे का समय लग जाता है। नई दिल्ली → बैंकॉक → वियनतियान / लुआंग प्रबांग, कोलकाता → हनोई / बैंकॉक → वियनतियान या फिर मुम्बई → कुआलालंपुर / सिंगापुर → लाओस रूट का आप चयन आप कर सकते हैं। अनुमानित किराया: ₹20,000 से ₹40,000 (सीजन के अनुसार)

वीजा प्रक्रिया: भारतीय नागरिकों को लाओस के लिए वीजा ऑन अराइवल और ईवीजा की सुविधा उपलब्ध है। प्रोसेसिंग टाइम: 3-5 वर्किंग डेज होता है जिसके लिए आपको लगभग ₹4,000 रुपए तक का खर्चा आता है।

जाने का सही समय: लाओस का मौसम ट्रॉपिकल है। अक्टूबर से मार्च के बीच यहां घूमने का सबसे सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सूखा होता है। अप्रैल से जून: गर्मी होती है, जुलाई से सितंबर: बारिश का मौसम होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article