Historical Places Lucknow: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में घूमने-फिरने के लिए ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपको बताएंगे लखनऊ के मुख्य आकर्षण के बारे में जहां आप शांति और सैर-सपाटे के अलावा इतिहास को करीब से महसूस करने के लिए जा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं लखनऊ रेजीडेंसी की जो एक ऐतिहासिक स्थल है। 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बयां करता से स्थल अपने आप में कई कहानी समेटे हुए है इस जगह पर अंग्रेज पर्यटक आना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
प्रमुख पर्यटन स्थल
लखनऊ रेजीडेंसी शानदार पर्यटन स्थल है। पर्यटक यहां पर ब्रिटिश शासन और 1857 के विद्रोह को करीब से महसूस करने के लिए आते हैं। दिन के समय ये खोली जाती है जहां पर्यटकों के लिए गाइड भी उपलब्ध होता है।
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से कनेक्शन
लखनऊ रेजीडेंसी का कनेक्शन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से था। एक वक्त यह ब्रिटिश अधिकारियों का मुख्यालय था। यहीं पर रहकर वो आसपास के इलाकों पर राज करते थे। आजादी के मतवालों ने संघर्ष के दौरान इसी जगह पर कई अंग्रेज अधिकारियों की जान ली थी।
रेजीडेंसी की संरचना
रेजीडेंसी में कई महत्वपूर्ण इमारतें और संरचनाएं मौजूद थीं। मुख्य इमारत रेजीडेंसी बिल्डिंग थी जहां ब्रिटिश अधिकारी रहते थे। इसके अलावा यहां पर चर्च और स्मारक भी मौजूद हैं।
अंग्रेज पर्यटक आते हैं घूमने
हर साल बड़ी संख्या में अंग्रेज पर्यटक लखनऊ रेजीडेंसी का दौरा करते हैं। अंग्रेज यहां पर अपने पूर्वजों की कब्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से उन्हें याद करते हैं।
इमोशनल टूरिज्म
अंग्रेजों के परिजनों का इस जगह से भावनात्मक लगाव है और वो यहां आकर अपनों की कब्र देखना और खोजना पसंद करते हैं। देश के इतिहासकार लखनऊ रेजीडेंसी की यात्रा को इमोशनल टूरिज्म भी कहते हैं।
