यात्रा

Himalayan Travel Places: भारत के 3 बेहद खूबसूरत हिमालयी शहर, एक बार जरूर जाएं घूमने

Peaceful Mountain Towns India: गर्मी से बचने के लिए अगर आप पहाड़ों पर यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो इन 3 डेस्टिनेशन को आप बेकट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हर उम्र के यात्रियों के लिए ये 3 एकदम आदर्श लोकेशन है। परिवार के साथ या फिर अकेले भी आप सोलो ट्रिप पर इन हिल स्टेशंस को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

Image

Himalayan Travel Places

Hidden Himalayan Gems In India: हिमालय की गोद में बसी कई सुंदर जगहें हैं जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती, ताजगी भरी हवा और आध्यात्मिक वातावरण को करीब से महसूस करने के लिए जा सकते हैं। ये 3 मनमोहक हिमालयी शहर आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए। गर्मी में एक्सप्लोर करने के लिए भी ये 3 जगहें एकदम परफेक्ट हैं।

तवांग: बकेट लिस्ट में आप अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस अनोखे हिल स्टेशन को जरूर शामिल करें। तवांग को इसकी खूबसूरती के चलते पूर्वोत्तर का छिपा खजाना भी कहते हैं। तवांग भारत का शांत, आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शहर है। भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ तवांग मठ यहीं मौजूद है। झीलें, झरने और बर्फीली चोटियां यहां का प्रमुख आकर्षण है।

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग की यात्रा आपको तरोताजा कर देगी। चाय बागानों और टॉय ट्रेन के शहर के रूप में दार्जिलिंग को जाना जाता है। कंचनजंघा के दर्शन के लिए दार्जिलिंग फेमस है। टाइगर हिल से सूर्योदय, बतासिया लूप और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे यहां के प्रमुख आकर्षण है। दार्जिलिंग की यात्रा के दौरान स्वादिष्ट दार्जिलिंग चाय का स्वाद लेना बिल्कुल भी मत भूलें।

मसूरी: पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर उत्तराखंड के प्रमुख हिल स्टेशन मनाली की यात्रा आपको अवश्य करनी चाहिए। बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और वॉटरफॉल्स के लिए मनाली पर्यटकों को लुभाती है। केम्प्टी फॉल, गन हिल और माल रोड यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article