Hidden Paradise: अगर आप भीड़-भाड़ से दूर, कुछ नया और यूनिक एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो ये जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। एक बार अगर आप यहां गए, तो ये ट्रिप जिंदगी भर आपको याद रहेगी। आजकल दुनिया के ज्यादातर टूरिस्ट प्लेसेस पर इतनी भीड़ हो गई है कि घूमने का मजा ही आधा रह जाता है। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जो अभी भी काफी हद तक अनछुई है। हम बात कर रहे हैं पलाऊ (Palau) की ये छोटा सा द्वीप देश पश्चिमी प्रशांत महासागर में है और दुनिया के सबसे कम घूमे जाने वाले देशों में गिना जाता है। लेकिन खूबसूरती के मामले में ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
क्या खास है यहां
पलाऊ करीब 500 से ज्यादा छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना है और ये माइक्रोनेशिया रीजन का हिस्सा है। यहां आपको एक से बढ़कर एक लैगून, नीला साफ पानी, कोरल रीफ और अजीबोगरीब आकार के चट्टानी द्वीप देखने को मिलेंगे। यहां का रॉक आइलैंड तो इतना खास है कि इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिला हुआ है।
डाइविंग लवर्स के लिए जन्नत
अगर आपको पानी के अंदर की दुनिया पसंद है, तो पलाऊ आपके लिए परफेक्ट है। यहां के कुछ फेमस स्पॉट जैसे Blue Corner, German Channel और Jellyfish Lake दुनियाभर के एडवेंचर लवर्स को खींच लाते हैं। सबसे खास बात पलाऊ दुनिया का पहला देश है जिसने शार्क के लिए पूरा अभयारण्य बनाया। यानी यहां समुद्री जीवन की सुरक्षा को काफी सीरियस लिया जाता है।
पहुंचना कितना आसान है?
पहले ये जगह थोड़ी दूर और मुश्किल लगती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। टोक्यो, सियोल और मनीला जैसे बड़े एशियाई शहरों से यहां के लिए फ्लाइट्स मिल जाती हैं। रहने के लिए भी यहां हर बजट का ऑप्शन है। लक्जरी रिसॉर्ट से लेकर नेचर के बीच बने इको-लॉज तक।
यहां क्या-क्या कर सकते हो?
स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग। कयाकिंग करके छिपे हुए बीच एक्सप्लोर करना इसके अलावा आप नेचर के बीच रिलैक्स कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए तो ये डेस्टिनेशन बेस्ट है ही। साथ ही सोलो ट्रिप पर भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। ये सिर्फ एक डेस्टिनेशन नहीं बल्कि एक अनुभव है जो लाइफ में कम से कम आपको एक बार जरूर लेना चाहिए। परिवार के साथ भी अगर घूमने-फिरने के लिए आप शांत लोकेशन की तलाश में हैं तो यहां आपको शांति और सुकून का अद्भुत कॉबिंनेशन देखने को मिल जाएगा।
