यात्रा

बारिश के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है दक्षिण भारत की ये 5 जगहें, नजारे देख दिल हो जाएगा गार्डन गार्डन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 6, 2024, 09:37 AM IST

हर साल दक्षिण भारत घूमने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। बारिश के मौसम में यहां का नजारा देखते ही बनता है। ऐसे में आज हम आपको दक्षिण भारत के कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो घूमने के लिए बेस्ट है।

Image

places to visit in south india

दक्षिण भारत देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। दक्षिण भारत खूबसूरत पर्यटन स्थलों, मंदिरों, चर्चों और अपने आकर्षित बीच के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दक्षिण भारत में कई ऐसी इमारतें हैं 500 से भी पुरानी है। दक्षिण भारत में कई ऐसी झील, झरने, तालाब और नदियां हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अगर आप बारिश के इस मौसम में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कूर्ग, कर्नाटक

कूर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कर्नाटक का यह छोटा सा शहर अपने कॉफी के बागानों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कॉफी बागान के अलावा यहां नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु फॉल्स घूमने की फेमस जगहें हैं। आप यहां फैमिली के साथ आ सकते हैं। वहीं न्यूली वेड कपल्स यहां हनीमून भी प्लान कर सकते हैं।

कोच्चि, केरल

कोच्चि दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। फोर्ट कोच्चि, चेराई बीच, मट्टनचेरी पैलेस, सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च, परदेसी सिनेगॉग आदि यहां के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। यहां आपका एक बेहतरीन फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

हैदराबाद, तेलंगाना

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, एक बेहद खूबसूरत शहर है। ये जगह मुख्य रूप से आईटी हब के तौर पर जाना जाता है। लेकिन पर्यटकों के बीच ये काफी फेमस है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत पर्यटक स्थल है। गोलकुंडा किला, सालार जंग संग्रहालय, हुसैन सागर झील, चौमहल्ला पैलेस, रामोजी फिल्म सिटी आदि यहां के मुख्य आकर्षण हैं। ऐसे में जब भी यहां जाए तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article