यात्रा

रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा नदी, मानसून में उत्तराखंड ट्रिप? खूबसूरत नजारों के साथ बरतें ये जरूरी सावधानियां

मानसून में उत्तराखंड की वादियां बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन इस मौसम में यात्रा के दौरान अधिक सतर्कता जरूरी होती है। अगर आप रुद्रप्रयाग या आसपास घूमने जा रहे हैं, तो ये आसान सेफ्टी टिप्स आपके काम आ सकती हैं।

Image

Uttarakhand Monsoon

बारिश का मौसम आते ही उत्तराखंड की हरी-भरी वादियां, झरने और पहाड़ टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करने लगते हैं। खासकर रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, चोपता और केदारनाथ समेत आस पास के मुख्य टूरिज्म वाले इलाकों में इस समय प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। हालांकि मानसून के दौरान तेज बारिश, नदियों का बढ़ता जलस्तर, बादल फटने, पहाड़ खिसकने और सड़क बंद होने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

हाल ही में रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी के बढ़ते जलस्तर ने भी यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश और बाढ़ की भी चेतावरी जारी की गई है। ऐसे में अगर आप उत्तराखंड की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ खूबसूरत नजारों का आनंद लेना ही काफी नहीं है, बल्कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी मानसून ट्रिप को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।

1. मौसम की जानकारी लेकर ही निकलें

यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें। अगर भारी बारिश या खराब मौसम की चेतावनी हो, तो यात्रा को कुछ समय के लिए टालना बेहतर हो सकता है।

2. नदी और झरनों के ज्यादा करीब न जाएं

बारिश के समय नदियों और झरनों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए सेल्फी लेने या किनारे बैठने जैसी जोखिम भरी गलती बिल्कुल न करें।

Monsoon Travel

Monsoon Travel

3. जरूरी सामान साथ रखें

रेनकोट, छाता, वाटरप्रूफ जूते, टॉर्च, पावर बैंक, पीने का पानी और जरूरी दवाइयां अपने बैग में जरूर रखें। पहाड़ी इलाकों में मौसम कभी भी बदल सकता है।

4. रात में यात्रा करने से बचें

मानसून के दौरान पहाड़ी रास्तों पर रात में सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। कोशिश करें कि दिन के समय ही यात्रा करें।

Uttarakhand Rainfall

Uttarakhand Rainfall

5. गाड़ी सावधानी से चलाएं

फिसलन भरी सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वाहन की जांच पहले ही करवा लें।

6. इमरजेंसी नंबर रखें साथ

अपने फोन में लोकल पुलिस, होटल और परिवार के जरूरी संपर्क नंबर सेव रखें। नेटवर्क की समस्या होने पर पहले से जानकारी देना भी अच्छा रहेगा।

उत्तराखंड या आस पास की जगहों पर मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन टिप्स को जरूर ध्यान रखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article