यात्रा

इस जन्माष्टमी जरूर करें भगवान कृष्ण के इन 5 मंदिरों का दर्शन, जहां साल भर लगा रहता है भक्तों का मेला

भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार आने वाला है। यदि आप इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म स्थान यानी मथुरा जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको ये 5 मंदिर जरूर देखने चाहिए। आइए जानते हैं मथुरा में भगवान कृष्ण के ऐसे मंदिर जहां साल भर लोगों का तांता लगा रहता है।

Image

Lord krishna temple

Photo : iStock

भगवान कृष्ण की लीलाओं से आपको रूबरू कराने के लिए मथुरा और वृंदावन उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक केंद्र हैं। मथुरा और वृंदावन इन दोनों ही शहरों में कई प्राचीन और कई आधुनिक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन मंदिरों में दर्शनार्थियों का साल भर तांता लगा रहता है। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव आने को है, ऐसे में यदि आप मथुरा जाकर भगवान कृष्ण के दर्शन करने का प्लान बना रहे है, तो आपको हम आज ऐसे 5 मंदिर बताने जा रहे हैं। जहां आपको दर्शन करने जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-से हैं वह मंदिर और क्या है उनका इतिहास?

1. श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा

जन्माष्टमी पर सबसे ज्यादा लोग इस मंदिर का दर्शन करने पहुंचते हैं, क्योंकि ऐसी मान्याता है कि यहीं भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस मंदिर का सबसे आकर्षण का केन्द्र ठोस पत्थर से बना एक कारावास है, जिसमें भगवान ने मां देवकी के गर्भ से जन्म लिया था। जन्माष्टमी के दिन यहां आपको हजारों लोग दिखाई देंगे।

2. बांके बिहारी मंदिर वृंदावन

भगवान कृष्ण के बाल रूप का दर्शन कराता ये मंदिर साल भर भक्तों से भरा रहता है। लेकिन बात करें जन्माष्टमी की और होली की तो यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आता है। भगवान कृष्ण की श्याम वर्ण की प्रतिमा इस मंदिर का सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र है।

3. द्वारकाधीश मंदिर

मथुरा शहर में यमुना नदी के किनारे बना द्वारिकाधीश मंदिर आपको भगवान कृष्ण के अनोखे रूप के दर्शन कराता है। इस मंदिर की चित्रकला और वास्तुकला लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस मंदिर में भी साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। आपको जन्माष्टमी पर यहां जरूर दर्शन करने चाहिए।

4. राधा रमण मंदिर

भगवान कृष्ण का अनोखा मंदिर राधा रमण मंदिर वृंदावन में मौजूद है। यहां आप भगवान के राधा रमण रूप का दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में मौजूद प्रतिमा काफी प्राचीन और आकर्षक है। यहां सुबह और शाम होने वाली आरती भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस बार आपको इस मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।

5. प्रेम मंदिर

वृंदावन में मौजूद प्रेम मंदिर आधुनिक लेकिन शानदार निर्माण कला उदाहरण है। यहां साल भर लोग दर्शन करने के लिए आते रहते हैं। इस मंदिर में रात से समय होने वाली लाइटिंग देखने लायक है। लोग इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में रोजाना पहुंचते हैं। इस मंदिर में आप राधा-कृष्ण का एक साथ दर्शन कर सकते हैं।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article