यात्रा

IRCTC: लखनऊ से निकलें बाली के खूबसूरत सफर पर, 7 दिन की होगी सपनों जैसी ये ट्रिप

IRCTC: समुद्र, एडवेंचर और लग्जरी का संगम आपको इस ट्रिप पर देखने को मिल जाएगा। 7 दिन की ये मजेदार ट्रिप रहने वाली है जिसमें एक ट्रिप में मंदिरों से बीच तक का बाली का पूरा अनुभव आपको मिलेगा।

Image

लखनऊ से निकलें बाली के खूबसूरत सफर पर

IRCTC: लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी है। अगर आप बजट इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये 7 दिन का टूर पैकेज आपके लिए ही है। 'BALI SPECIAL EX LUCKNOW' नाम से आईआरसीटीसी ने ये शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें एक ट्रिप में मंदिरों से बीच तक का बाली का पूरा अनुभव आपको मिल जाएगा। आपको लखनऊ एयरपोर्ट पर दोपहर 2 बजे पहुंचना होगा। यहां बैगेज जमा करने और फ्लाइट की बाकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे। रात करीब 10:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। इसके बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाकर विदेश यात्रा की इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे और रात 12:50 बजे बाली के लिए अगली फ्लाइट पकड़ेंगे।

दिन 2: बाली पहुंचना और शानदार स्वागत

सुबह बाली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इमिग्रेशन और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। एयरपोर्ट पर लोकल टूर गाइड आपका स्वागत करेंगे। इसके बाद पारंपरिक तरीके से फूलों की माला पहनाकर आपका स्वागत होगा। फिर आपको होटल ले जाया जाएगा और होटल रिसेप्शन पर पैक लंच दिया जाएगा। शाम को आप बाली के मशहूर देवदान शो का आनंद लेंगे। इसके बाद लोकल रेस्टोरेंट में डिनर करेंगे और होटल में आराम करेंगे। खाना शामिल- नाश्ता, पैक लंच और डिनर

दिन 3: नुसा दुआ बीच और क्रूज का आनंद

होटल में नाश्ता करने के बाद आप खूबसूरत नुसा दुआ बीच घूमने जाएंगे। यहां समुद्र की खूबसूरती और शानदार नजारों का आनंद लेंगे। लंच के बाद होटल वापस लौटेंगे। शाम को क्रूज राइड के लिए जाएंगे और चांदनी रात में क्रूज पर डिनर का मजा लेंगे। इसके बाद होटल वापस आकर आराम करेंगे। खाना शामिल- नाश्ता, लंच और डिनर

दिन 4: तनाह लोट मंदिर की सैर

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद आराम का समय मिलेगा। लंच के बाद आप बाली के प्रसिद्ध तनाह लोट मंदिर घूमने जाएंगे। शाम को भारतीय रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट इंडियन डिनर करेंगे और होटल में रात बिताएंगे। खाना शामिल- नाश्ता, लंच और डिनर

दिन 5: बाली सफारी और मरीन पार्क का रोमांच

नाश्ते के बाद आप बाली सफारी और मरीन पार्क घूमने जाएंगे। यहां जंगल सफारी और कई तरह के रोमांचक अनुभवों का आनंद मिलेगा। लंच के बाद होटल लौटकर आराम करेंगे। शाम को भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर करेंगे और होटल में रुकेंगे। खाना शामिल- नाश्ता, लंच और डिनर

दिन 6: किंतामनी और उबुद टूर

नाश्ते के बाद सुबह 8 बजे होटल से निकलेंगे और बाली के खूबसूरत स्थानों की यात्रा शुरू होगी। सबसे पहले बाटुबुलान गांव जाएंगे, जहां बाटिक कपड़ा बनाने की कला देखेंगे। इसके बाद सेलुक गांव जाएंगे जो चांदी के काम के लिए प्रसिद्ध है। फिर मास गांव जाएंगे जहां शानदार पेंटिंग और लकड़ी की नक्काशी देखने को मिलेगी।

इसके बाद पेनेलोकन व्यू पॉइंट जाएंगे, जहां से माउंट बातूर और झील का शानदार नजारा दिखाई देगा। लंच के बाद तंपक सिरिंग गांव जाएंगे और प्रसिद्ध तिरता एम्पुल मंदिर देखेंगे। यह एक पवित्र हिंदू मंदिर है, जहां स्थानीय लोग आत्मा और मन की शुद्धि के लिए आते हैं। शाम को भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर करेंगे और होटल में आराम करेंगे। खाना शामिल- नाश्ता, लंच और डिनर

दिन 7: बाली से वापसी

नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करेंगे और एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचेंगे और इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद लखनऊ की फ्लाइट पकड़ेंगे। सफर के दौरान पैक लंच मिलेगा जिसमें वेज बिरयानी, एक सेब और फ्रूट जूस शामिल होगा। खाना शामिल- नाश्ता और पैक लंच।

खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹111300 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹103500 और ₹102100 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹96500 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO49 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 9236367954, 8287930902 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article