यात्रा

गोवा बुला रहा है, IRCTC के साथ यादगार सफर के लिए हो जाएं तैयार

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने क्रिसमस के मौके पर आपके लिए बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

गोवा बुला रहा है

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Vibrant Goa नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज को क्रिसमस के मौके पर यादगार छुट्टियां बताने के लिए ही डिजाइन किया गया है। ऐसे में क्रिसमस को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 25 दिसंबर 2025 को दिल्ली से फ्लाइट नंबर AI 2627 द्वारा सुबह 10:50 बजे रवाना होंगे और 13:30 बजे गोवा पहुंचेंगे। गोवा पहुंचने पर होटल के लिए ट्रांसफर किया जाएगा और चेक-इन कराया जाएगा। बाकी दिन फ्री रहेगा। आप सुनहरी रेत वाले बीच पर टहल सकते हैं, अरब सागर में पैर डुबो सकते हैं या होटल के स्विमिंग पूल के पास आराम कर सकते हैं। रात को गोवा में ही ठहराव रहेगा।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 52,720 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 39,260 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 36,700 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 30,410 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड NDA35 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 9717641764, 9717648888 इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article