Kids Friendly Safari: परिवार के साथ ट्रिप पर जाना हमेशा से ही जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। लेकिन, बच्चों के मन मुताबिक ट्रैवल प्लान करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप बच्चों को ध्यान में रखकर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस बार आप कुछ नए और अनूठे अनुभव के लिए वाइल्डलाइफ सफारी की यात्रा कर सकते हैं। वाइल्डलाइफ सफारी मजेदार होने के साथ ही कुछ सिखाती भी है।
यात्रा से पहले जान लें कि आपको सही वाइल्ड लाइफ पार्क का चुनाव करना बेहद जरूरी है। ऐसे पार्क का चुनाव करें जहां सफारी सुरक्षित होने के साथ ही रास्ते आसान हैं। इस बात का आपको ध्यान रखना होगा कि साथ में बच्चे ट्रैवल कर रहे हैं तो सुविधाएं पर्याप्त हों। कुछ प्रमुख चाइल्ड-फ्रेंडली पार्क हैं जिन्हें आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
चाइल्ड-फ्रेंडली पार्क जैसे- कन्हा टाइगर रिज़र्व (मध्य प्रदेश), बांधवगढ़ नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश), पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (केरल), जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड) और रणथंभौर नेशनल पार्क (राजस्थान) जाने का आप प्लान कर सकते हैं।
सफारी से पहले बच्चों को यह सिखाएं कि जंगल में शोर ना करें, सीखने में रुचि बढ़े इसके लिए नोटबुक लेकर यात्रा पर जाएं। जानवरों को डराने के लिए उनके पास बिल्कुल भी ना जाएं। बच्चों के लिए गर्मी में यात्रा करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में गर्मी से राहत के लिए नवंबर से फरवरी का समय चुन सकते हैं। इस दौरान मौसम ठंडा और सुखद होता है। रहने के लिए ऐसे होटल या रिसॉर्ट का चुनाव करें जहां प्ले एरिया हो, ओपन स्पेस हो, फूड विकल्प मौजूद हौ ताकि बच्चों का मन लगा रहे।
