यात्रा

कश्मीर और हिमाचल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा जन्नत सा नजारा, आप भी देंखें नजारे

First Snowfall of Season in India : देश के कुछ इलाकों में अक्टूबर की शुरुआत में ही ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में बर्फबारी के नजारे देखने को मिले। इस बीच यहां पहुंचे पर्यटकों को नेचर का शानदार नजारा देखने को मिला। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

first Season snowfall in india

First Snowfall of Season in India : अक्टूबर के शुरुआत में ही देश के कुछ पहाड़ी इलाकों में सर्दियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सीजन की पहली बर्फबारी ने हिल स्टेशनों को वंडरलैंड में तब्दील कर दिया है। चारों तरफ फैली बर्फ की सफेद चादर और ठंडी हवाएं लोगों के मन को खूब लुभा रही हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे यहां पहुंचे पर्यटकों को काफी शानदार नजारे देखने को मिल रहे हैं। यह शानदार नजारा देखने के साथ फोटो और वीडियो शूट भी कर रहे हैं। यदि आप भी इन खूबसूरत नजारों को सामने से देखना चाहते हैं, तो आपको भी इन जगहों पर जाने का प्लान बना लेना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा देखने को मिला। बर्फबारी के बाद इलाका चारों ओर सफेद रंग में डूब गया। हालांकि पर्यटकों के लिए ये बर्फबारी खूब लुभाने वाली है। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए बांदीपोरा एक आदर्श पर्यटन स्थल है। यहां एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील (वुलर झील) भी मौजूद है। बर्फबारी के शानदार नजारे देखने के लिए आप बांदीपोरा जाने का प्लान बना सकते हैं।

snowfall in kashmir

snowfall in kashmir

हिमाचल में बर्फबारी

बीते रविवार हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति इलाके में बर्फबारी के नजारे देखने को मिले। बर्फबारी के कारण प्रशासन को रोहतांग मार्ग बंद करना पड़ा। हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियां और प्रकृति के खूबसूरत नजारे आपको अपनी ओर खींचते हैं। स्पीति आने वाले ज्यादातर लोग ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं। यहां आपको बौद्ध धर्म से जुड़ी कई प्राचीन चीजें देखने को मिल जाएंगी।

snowfall in himachal

snowfall in himachal

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 8 अक्टूबर तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इन इलाकों में जल्दी-जल्दी हल्का मौसम का बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप इन दिनों पहाड़ों में ऊंची जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही प्लान बनाना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article