यात्रा

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में यहां लगते हैं दिवाली मेले, सजावटी शॉपिंग के लिए भी परफेक्ट

Diwali Mela In Delhi-NCR : दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कई तरह के मेलों का आयोजन किया जाता है। जहां से आप दिवाली की साज-सज्जा का सामान भी खरीद सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार दिवाली मेलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

diwali mela in delhi ncr

Diwali Mela In Delhi-NCR : दिवाली देश का सबसे खास और बड़े स्तर पर मनाया जाने वाला त्यौहार है। अब जब दिवाली आने में बस कुछ दिन का ही समय बाकी है, तो ऐसे में आप दिवाली की साजो-सामान के लिए खरीददारी का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन जगहों पर जाने का मन बना लेना चाहिए। दिवाली नजदीक आते ही दिल्ली-एनसीआर का कोना-कोना रोशनी और उत्साह से भर जाता है। इस समय जगह-जगह पर दिवाली के मेले आयोजित किए जाते हैं। आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर के कुछ फेमस दिवाली मेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप दिवाली की खरीददारी भी कर सकते हैं।

सूरजकुंड मेला फरीदाबाद

हरियाणा सरकार द्वारा हर साल फरीदाबाद शहर में सूरजकुंड मेला का आयोजन किया जाता है। दिल्ली-एनसीआर के बेहतरीन मेलों में शामिल ये मेला अपने आसपास की वस्तुओं का एक शानदार शोकस है। इस साल इस मेला का आयोजन 1-7 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

नोएडा हाट दिवाली उत्सव

नोएडा हाल का दिवाली उत्सव हर साल लोगों के लिए काफी पसंदीदा उत्सव है। यहां हैडलूम, मिट्टी के सामान, फैंसी सजावटी आइटम के स्टॉल लगते हैं। इसके अलावा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। यहां आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों जगह से आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मेले का आयोजन 6 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है।

मेरी दिल्ली उत्सव

दिल्ली हाट, पीतमपुरा में लगने वाला मेरी दिल्ली उत्सव एक खास दिवाली मेला है। जहां आप शॉपिंग, मस्ती, फूड, कॉम्पटीशंस जैसी चीजों का आनंद ले सकते हैं। 11 से 13 अक्टूबर तक चलने वाला ये दिवाली उत्सव एक परफेक्ट मेला है। यहां आने के लिए नजदीकी मैट्रो स्टेशन पीतमपुरा है।

आप भी खुशियों में हों शामिल

यदि इस दिवाली आप भी अपने घर को पारंपरिक अंदाज में सजाना और खुशियां बंटोरना चाहते हैं, तो आपको ये दिवाली मेले जरूर घूमने चाहिए। जहां आपको पारंपरिक रंगों में रंगी शामें, हैंडीक्राफ्ट-लोक संस्कृति का संगम और स्वाद-संगीत का भरपूर माहौल मिलेगा। इतना ही नहीं इन मेलों में आपको पर्यावरण के प्रति जागरुकता का संदेश भी दिया जाएगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article