यात्रा

कम लोग ज्यादा सुकून, नेचर और शांति का मेल है ये हिल स्टेशन, नागपुर के है बेहद पास

अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको बताएंगे महाराष्ट्र का एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन जो शांत और हरियाली से भरपूर स्थान है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

Chikhaldara Maharashtra

Nagpur Nearest Hill Station: शांत माहौल, हरियाली और ठंडी हवा के लिए अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी ट्रिप चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। नागपुर के पास एक ऐसा हिल स्टेशन बसा हुआ है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं और इसकी खूबसूरती ऐसी है कि विदेशी पर्यटक भी यहां घूमने आते हैं। हम बात कर रहे हैं नागपुर से करीब 230 किमी दूर अमरावती जिले में स्थित चिखलदरा के बारे में जो आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए। ठंडी जलवायु और हरियाली से भरपूर चिखलदरा नागपुर के पास एकमात्र हिल स्टेशन है जहां आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।

भीड़-भाड़ से दूर शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम आपको चिखलदरा में देखने को मिल जाएगा। वन्यजीव प्रेमियों के लिए ये आदर्श स्थान है क्योंकि आप मेलघाट टाइगर रिजर्व का रुख कर सकते हैं। इसके साथ ही सांसें रोक देने वाले व्यू पॉइंट्स जैसे हरिकेन पॉइंट, सनसेट पॉइंट और देवी पॉइंट के दीदार करने का मौका मिलता है।

यहां आप भिमकुंड, देवी पॉइंट, मोजरी पॉइंट और प्रॉस्पेक्ट हिल, गविलगढ़ किला और मेलघाट टाइगर रिजर्व घूमने जा सकते हैं। नागपुर से चिखलदरा तक ड्राइव करना आसान है। सड़क मार्ग से अगर आप यहां पहुंचना चाहते हैं तो नागपुर से लगभग 5-6 घंटे की ड्राइव करके यहां पहुंचा जा सकता है। बडनेरा जंक्शन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है वहीं नागपुर एयरपोर्ट निकटतम हवाई अड्डा है।

चिखलदरा का मौसम सालभर अच्छा रहता है ऐसे में आप 12 महीने में कभी भी यहां घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। लेकिन, सर्दियों और मॉनसून के बीच यहां का नजारा सबसे खूबसूरत लगता है। यह अभी ज्यादा कमर्शियल नहीं है ऐसे में आपको सरकारी रिसॉर्ट, होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article