यात्रा

Chaitra Navratri 2026: विदेश में मौजूद माता रानी के पवित्र स्थल, नवरात्रि में करें आस्था का सफर

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। ऐसे में माता रानी के मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के साथ दुनिया भर में माता रानी के प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। आइए जानते हैं विदेशों में मौजूद माता रानी के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में...

Image

विदेश में मौजूद देवी के मंदिर (Photo - AI)

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है और हर तरफ माता रानी की भक्ति का माहौल बना हुआ है। भारत में जहां वैष्णो देवी मंदिर और कामाख्या मंदिर जैसे शक्तिपीठों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, वहीं विदेशों में भी माता रानी के कई प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। जहां नवरात्र में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। इनमें से आइए जानते हैं विदेश में मौजूद उन पवित्र स्थलों के बारे में, जहां चैत्र नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना होती है। यहां जाकर आपको एक खास भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।

गढ़ीमाई मंदिर, नेपाल

नेपाल के बारा जिले में स्थित यह मंदिर देवी गढ़ीमाई को समर्पित है, जिन्हें शक्ति का रूप माना जाता है। यह मंदिर खासतौर पर अपनी विशाल आस्था और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। गढ़ीमाई मंदिर में हर साल और विशेष रूप से नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्र के दौरान यहां भजन, हवन और विशेष पूजा का आयोजन होता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

ढाकेश्वरी मंदिर, बांग्लादेश

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूद ढाकेश्वरी देवी मंदिर को राष्ट्रीय मंदिर का दर्जा प्राप्त है। यह मंदिर बांग्लादेश की हिंदू आबादी की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर की स्थापना 12 वीं शताब्दी में हुई थी और इसका इतिहास काफी पुराना है। ढाकेश्वरी मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का अहम केंद्र है।

नागपोशनी अम्मन, श्रीलंका

श्रीलंका के नैनातिवु द्वीप पर स्थित नागपेशनी मंदिर एक प्राचीन देवी मंदिर है। यह मंदिर भी मां दुर्गा को ही समर्पित है। यह मंदिर हिंद महासागर के बीच एक छोटे से द्वीप पर स्थित है। यह मंदिर दक्षिण भारत और श्रीलंका के श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। मंदिर की वास्तुकला द्रविड़ शैली में बनी हुई है, जो इसे देखने में बेहद आकर्षक बनाती है।

विदेशों में नवरात्रि की धूम

इनके अलावा अमेरिका, कनाड़ा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बने माता रानी के मंदिर चैत्र नवरात्र के दौरान भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम बन जाते हैं। इन मंदिरों में 9 दिन तक गरबा, भजन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहती है। यहां उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ बताती है कि विदेशों में भी माता रानी के प्रति आस्था उतनी ही गहरी है, और यही स्थल भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article