देश

ओमान में भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर ड्रोन हमला, 9 को किया गया रेस्क्यू; दो अब भी लापता

Oman Tanker Drone Attack: ओमान के सोहर एंकरेज में रविवार को भारतीय नाविकों वाले एक टैंकर पर ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता बताए जा रहे हैं।

Image

ओमान में भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर ड्रोन हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Oman Tanker Drone Attack: ओमान के सोहर एंकरेज में रविवार को भारतीय नाविकों वाले एक टैंकर पर ड्रोन हमला हुआ है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ओमान में 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन (MT PETRO DOLPHIN) पर ड्रोन हमला हुआ। हमले के बाद 9 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि दो भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं।

बकौल केंद्रीय मंत्री, लापता नाविकों की तलाश के लिए स्थानीय कोस्ट गार्ड की ओर से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि बचाव अभियान में हरसंभव सहायता दी जा सके और लापता भारतीय नाविकों का सुरक्षित पता लगाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा सकें।

अधिकारियों के संपर्क में दूतावास

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वह निकारागुआ के झंडे वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन से जुड़ी स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। टैंकर पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से दो के लापता होने की सूचना है। दूतावास ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

    जहाजरानी मंत्रालय के मुताबिक, भारत दुनिया में नाविक उपलब्ध कराने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है। जहाजरानी मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2025 में देश में 3.20 लाख से अधिक सक्रिय नाविक थे। सनद रहे कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद से होर्मुज स्ट्रेट में हुए हमलों में कई भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। भारत लगातार नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाता रहा है।
    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article