यात्रा

वीकेंड को बनाना है खास तो घूम आएं ये 4 जगहें, दिल्ली से बनाएं सिर्फ 2 दिन का ट्रैवल प्लान

Weekend Getaways Near Delhi: आज भागदौड़ भरी जिंदगी में घूमने-फिरने के लिए समय निकालना काफी मुश्किल काम हो गया है। इसलिए वीकेंड आते ही लोग सुकून की तलाश में निकलना चाहते हैं। यदि आप वीकेंड ट्रिप के लिए कोई परफेक्ट जगह की तलाश में हैं, तो देखें ये 4 जगहें।

Image

वीकेंड पर बनाओ घूमने का प्लान

Weekend Getaways Near Delhi: आज तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और काम के दबाव के चलते लोगों के जीवन में सुकून कहीं गायब ही हो गया है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वीकेंड ही वो समय होता है, जब लोग सुकून और रिफ्रेशमेंट की तलाश में कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाके में रहते हैं और कम समय में एक शानदार ट्रिप करना चाहते हैं, तो आपके आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप सिर्फ 2 दिन में बेहतरीन यादें बना सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली के आसपास मौजूद परफेक्ट वीकेंड गेटवे के बारे में बताने जा रहे हैं।

ऋषिकेश

दिल्ली से लगभग 250 किमी दूर मौजूद उत्तराखंड का प्रसिद्ध स्थान ऋषिकेश वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है। यहां आप गंगा किनारे सुकून के पल बिताने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर का मजा भी ले सकते हैं। ऋषिकेश में शाम के समय गंगा आरती का अनुभव आपके सफर को खास बना देगा। यहां बिताया 2 दिन का समय आपकी महीनों की थकान को छूमंतर कर देगा।

मसूरी

उत्तराखंड का छोटा सा लेकिन खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी भी वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट है। मसूरी को 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से भी जाना जाता है। मसूरी की ठंडी हवा, हरे-भरे पहाड़ और खूबसूरत नजारे आपको तुरंत रिलैक्स कर देंगे। मसूरी में केम्प्टी फॉल्स और मॉल रोड पर घूमना आपको काफी पसंद आने वाला है।

नीमराना फोर्ट

यदि आप अपने वीकेंड को शाही अंदाज में बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली के करीब राजस्थान में मौजूद है नीमराना। यहां आप नीमराना फोर्ट में वीकेंड स्पेंड कर सकते हैं। नीमराना में आप हेरिटेज होटल में ठहरने का अनुभव ले सकते हैं और राजस्थानी शाही माहौल का आनंद उठा सकते हैं। यह दिल्ली से केवल 120 किमी दूर है।

भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी

यदि आप अपना वीकेंड नेचर के बीच बिताना चाहते हैं, तो आपको भरतपुर के बर्ड सैंक्चुअरी में घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां आपको सैकड़ों प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे। अगर आप नेचर और बर्ड वॉचिंग के शौकीन हैं, तो भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी आपके लिए बेस्ट है। दिल्ली से भरतपुर का सफर केवल 3-4 घंटे का है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article