Adventure Trekking in India: भारत में ट्रैकिंग सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि रोमांच, हिम्मत और प्रकृति से जुड़ने का अनोखा अनुभव है। यहां पहाड़ों, जंगलों और बर्फीली चोटियों के बीच ऐसे-ऐसे ट्रैक मौजूद हैं, जो अपने आप में खूबसूरत होने के साथ बेहद खतरनाक भी हैं। इन ट्रैक पर ट्रैकिंग करना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां कदम-कदम पर चुनौती, जोखिम और रोमांच आपका इंतजार करते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, और जल्दी किसी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो ये खतरनाक ट्रैक आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए। आइए जानते हैं देश के सबसे खतरनाक ट्रैक बारे में...
चादर, ट्रैक
लद्दाख में स्थित चादर ट्रैक दुनिया के सबसे खतरनाक ट्रैक में से एक है। यहां जमी हुई बर्फ पर चलना आपको रोमांचित कर देता है। जमी हुई जांस्कर नदी पर ट्रैक करना एक चुनौती भरा काम है। जहां तापमान लगभग -30 डिग्री तक गिर जाता है। यह ट्रैक न केवल आपकी शारीरिक बल्कि मानसिक स्तर की भी परीक्षा लेता है। यह लगभग 10-12 दिन का एडवेंचर से भरा सफर है, जो एडवेंचर लवर्स को बेहद पसंद आता है।
रूपकुंड, ट्रैक
उत्तराखंड में मौजूद रूपकुंड ट्रैक न केवल खतरनाक है, बल्कि कई रहस्यों से भरा हुआ है। इस ट्रैक पर आपको मौजूद रूपकुंड को 'कंकालों की झील' भी कहा जाता है। इस झील में सैकड़ों मानव कंकाल पाए गए हैं। इस ट्रैक पर ट्रैकिंग करना काफी मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि यह ट्रैक ऊबड़-खाबड़ रास्ते, बर्फीले तूफानों और अचानक बदलते मौसम के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक पर जरा सी गलती आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकती है।
केदारकांठा, ट्रैक
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मौजूद केदारकांठा, ट्रैक देश के सबसे लोकप्रिय ट्रैक में से एक है। इसकी ऊंचाई लगभग 12,500 फीट है। यह ट्रैक देखने में भले आसान लगे, लेकिन इसका सफर उतना ही मुश्किल होता है। इस ट्रैक की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। जिसे पूरा करने में 2-3 दिन का समय लग सकता है। सर्दियों में इस ट्रैक पर भारी बर्फबारी होती है, जिससे यहां चल पाना और भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इस ट्रैक के खूबसूरत नजारे देखने हर साल हजारों लोग यहां पहुंचते हैं।
पिन-पार्वती पास, ट्रैक
हिमाचल प्रदेश में मौजूद यह ट्रैक देश के सबसे मुश्किल ट्रैक में शामिल है। इस ट्रैक की लंबाई और ऊंचाई दोनों ही इसे काफी मुश्किल बनाती हैं। इसकी लंबाई लगभग 100 किलोमीटर और ऊंचाई 17,451 फीट है। इस ट्रैक को कंप्लीट करने में लगभग 15 दिन का समय लग सकता है। यह ट्रैक कुल्लू घाटी को स्पीति घाटी से जोड़ता है। इस ट्रैक को कंप्लीट करने के लिए जबरदस्त फिटनेस की जरूरत होती है।
