Summer Travel: राजस्थान का नाम सुनते ही आंखों के सामने तपता रेगिस्तान, तेज धूप और गर्म हवाओं की तस्वीर उभर आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी गर्म राज्य में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें भी हैं, जहां गर्मियों में भी ठंडक और सुकून का अनुभव किया जा सकता है? यदि आप गर्मी के मौसम में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। ये राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, जहां आपको गर्मी में ठंडक का अहसास हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है जगह का नाम और कैसे बनाएं ट्रिप प्लान?
राजस्थान में मिलेगा हिल स्टेशन वाला सुकून
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू (Mount Abu) गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। अरावली पहाड़ियों में बसा यह स्थल अपने ठंडे मौसम, हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां का तापमान बाकी राजस्थान के मुकाबले काफी कम रहता है, जिससे यह गर्मी से राहत पाने के लिए आदर्श बन जाता है। माउंट आबू की आप नक्की झील में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां दिलवाड़ा जैन मंदिरों की खूबसूरत वास्तुकला देख सकते हैं और सनसेट प्वाइंट से मनमोहक सूर्यास्त के नजारों का आनंद उठा सकते हैं।
यात्रा के लिए क्यों बेस्ट है माउंट आबू
अरावली पर्वतमाला की गोद में बसा माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है, लेकिन गर्मियों में इसकी खास अहमियत बढ़ जाती है। जब बाकी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब माउंट आबू का मौसम काफी ठंडा और आरामदायक बना रहता है। यही कारण है कि गर्मियों में राजस्थान आने वाले पर्यटक माउंट आबू आना पसंद करते हैं।

माउंट आबू
माउंट आबू के पर्यटन स्थल
नक्की झील माउंट आबू की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। जहां आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा माउंट आबू में आपको दिलवाड़ा के जैन मंदिर भी जरूर देखने चाहिए। ये अपनी शिल्पकला के लिए अलग पहचान रखते हैं। ये सभी जगहों पर आपको हरियाली और शांत वातावरण मिलता है, जो आपको एक सुकून भरा ब्रेक देता है। तो इस बार गर्मियों में राजस्थान ट्रिप के लिए इस जगह का प्लान बनाएं।
कैसे पहुंचें माउंट आबू
राजस्थान के माउंट आबू पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है, जो लगभग 25 किमी दूर है। यहां से टैक्सी या बस मिल जाती है। नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर में है। सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों से माउंट आबू रेलमार्ग और रोड़ दोनों के माध्यम से जुड़ा हुआ है।
