यात्रा

Best Ropeway Rides In India : करीब से लेने हैं नेचर के नजारे तो जरूर करें ये रोपवे राइड्स, आसमान की ऊंचाई से दिखेगा शानदार व्यू

Best Ropeway Rides In India : ट्रैवल के दौरान एडवेंचर एक्टिविटीज करना भला किसे पसंद नहीं होता है। रोपवे राइड और केबल कार राइड का मजा लेने के लिए आप देश की कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं। जहां से आपको नेचर के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। यहां आप अपने परिवार और यार-दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Image

ropeway rides in india (Photo - Canva)

Best Ropeway Rides In India : रोपवे राइड को केबल कार या गोंडोला सवारी के नाम से भी जाना जाता है। ये आपको मुश्किल पहाड़ी को आसानी से पार करा देता है। इसके अलावा यहां से आपको प्रकृति के मनमोहक दृश्य देखने को मौका मिलते हैं। भारत में कई जगह रोपवे सवारी के लिए प्रसिद्ध हैं। जहां से सुंदर दृश्य देखने को भी मिलता है।रोपवे और केबल-कार राइड का सफर एक शानदार नजारा और रोमांच का मिश्रण प्रस्तुत करता है। आज हम आपको देश की कुछ बेहतरीन जगहें बताएंगे। जहाँ आप आसमान की ऊंचाइयों से नेचर की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।

गुलमर्ग गोंडोला, जम्मू और कश्मीर

यह एशिया के सबसे ऊँचे एवं बड़े केबल-कार सिस्टम में से एक है, जो गुलमर्ग से कोंगडोरी और फिर अफरवाथ पीक तक जाता है। इस राइड में आप बर्फ से ढके पहाड़ देख सकते हैं।

औली रोपवे, उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य के जोशीमठ से औली तक फैला यह लगभग 4 किमी लंबा राइड एशिया में सबसे बड़े रोपवे में गिना जाता है। इस राइड से आपको हिमालय की दो बड़ी चोटियां नंदा देवी और त्रिशूल देखने को मिलती हैं।

गंगटोक रोपवे, सिक्किम

सिक्किम के देउराली बाजार से शुरू होकर तशलिंग तक लगभग 1 किमी लंबा ये रोपवे राइड कंचनजंगा पर्वत और राजधानी गंगटोक की रंगीन छतों का शानदार नजारा दिखाता है।

धुआंधार रोपवे, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की ये रोपवे राइड लगभग 1,140 मीटर लंबी है। जो धुआंधार जलप्रपात और संगमरमर की घाटियों के ऊपर से गुजरते हुए गजब नजारा दिखाती है।

उदयपुर रोपवे, राजस्थान

दीनदयाल उपाध्याय पार्क से करणी माता मंदिर तक फैला ये रोपवे राइड आपको झील और शहर का नजारा दिखाता है। इससे आप उदयपुर शहर का खूबसूरत व्यू ले सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article