यात्रा

मानसून रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत के ये रूट, हर मोड़ पर मिलेगा शानदार नजारा

मानसून के मौसम में देश के कुछ रास्ते सफर के लिए बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। यदि आप इस मानसून के सीजन में मौसम का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको इन खास रास्तों पर सफर जरूर करना चाहिए।

Image

मानसून के लिए शानदार रोड ट्रिप

Monsoon Road Trips: मानसून का मौसम रोड ट्रिप के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होता। इन दिनों में बारिश की बूंदें, धुंध से ढके पहाड़, हरियाली से लिपटी घाटियां और सड़क के दोनों ओर बिखरे मनमोहक नजारे एक नया नजारा पेश करते हैं। भारत में कई ऐसे शानदार रोड ट्रिप रूट हैं, जहां बारिश के दौरान प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। अगर आप भी इस मानसून कुछ खास अनुभव करना चाहते हैं, तो इन रोड ट्रिप रूट्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं मानसून में घूमने (Monsoon Travel) के बेस्ट रूट्स..

मुंबई से गोवा

मानसून रोड ट्रिप की बात हो और मुंबई-गोवा रूट का नाम न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे इस सफर में पश्चिमी घाट की हरियाली, झरने और बादलों से घिरी पहाड़ियां यात्रियों का दिल जीत लेती हैं। रास्ते में मिलने वाले छोटे-छोटे गांव और लोकल फूड्स इस यात्रा को और भी यादगार बना देते हैं।

बेंगलुरु से कूर्ग

कर्नाटक राज्य का यह रोड ट्रिप रूट मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आता है। बेंगलुरु से कूर्ग तक का सफर हरे-भरे जंगलों, कॉफी के बागानों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच से गुजरता है। बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है। यह रूट नेचर लवर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों को खूब पसंद आता है।

शिलांग से चेरापूंजी

मेघालय का शिलांग-चेरापूंजी रोड ट्रिप मानसून में एक अलग ही अनुभव देता है। दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में शामिल चेरापूंजी तक का रास्ता बादलों, झरनों और हरी-भरी घाटियों से भरा हुआ है। यहां ड्राइव करते हुए ऐसा महसूस होता है जैसे आप बादलों के बीच सफर कर रहे हैं। मानसून के दिनों में आपको इस रास्ते पर खुद से नीचे बादल तैरते हुए दिखाई देंगे।

मनाली से स्पीति वैली

जो लोग एडवेंचर लवर हैं, उनके लिए मनाली से स्पीति वैली का रूट बेहतरीन विकल्प है। मानसून में यह सफर काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन रास्ते में दिखाई देने वाले पहाड़, नदियां और बदलते प्राकृतिक दृश्य इसे बेहद खास बना देते हैं। हालांकि इस रास्ते पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की कंडीशन की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

पुणे से महाबलेश्वर

महाराष्ट्र का यह फेमस रोड ट्रिप रूट मानसून में अपनी पूरी खूबसूरती के साथ खिल उठता है। पुणे से महाबलेश्वर के रास्ते में कई छोटे-बड़े झरने, हरी घाटियां और घुमावदार सड़कें यात्रियों को रोमांचित करती हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए इस रास्ते पर सफर करना एक शानदार ऑप्शन माना जाता है।

यादगार बनाएं मानसून का सफर

मानसून केवल मौसम नहीं, बल्कि प्रकृति को करीब से महसूस करने का एक अवसर है। अगर आप इस सीजन में किसी रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो भारत के ये खूबसूरत रूट आपको एडवेंचर, सुकून और नेचुरल ब्यूटी का परफेक्ट कॉम्बो देंगे। हर मोड़ पर बदलते नजारे और बारिश की ताजगी आपकी इस यात्रा को जीवनभर के लिए यादगार बना सकती है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article