यात्रा

गर्मियों में चाहिए कड़ाके की सर्दी का मजा तो बना लें यहां का प्लान, जून में भी पहन लेंगे स्वेटर

गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो आपको तुरंत कहीं घूमने की योजना बनानी चाहिए। आज हम आपको जून में घूमने के लिए एक शानदार हिल स्टेशन बताने जा रहे हैं। जहां आपको भरी गर्मी में भी सर्दी का पूरा अहसास मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सा है ये हिल स्टेशन और कैसे बनाएं ट्रिप का प्लान?

Image

spiti vally trip

गर्मी की छुट्टियों में छोटे बच्चे क्या बड़े लोग भी अक्सर घूमने का प्लान बना लेते हैं। क्योंकि इन दिनों हमारे देश में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिससे राहत पाने के लिए लोग अक्सर पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। यदि आप भी इस जून की तपती गर्मी में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपको आज हम आपको एक खूबसूरत और ठंडे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आपकी तबियत एकदम खुशनुमा हो जाएगी। यहां तापमान इतना कम होता है, कि आपको जून के महीने में भी गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सा है ये हिल स्टेशन और कैसे बनाएं ट्रिप का प्लान?

गर्मी में बनाएं स्पीति का प्लान

यदि आप गर्मी की तपिश से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए किसी शांत और ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हिमाचल की स्पीति घाटी घूमने आ जाना चाहिए। समुद्र तल से 12,500 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद स्पीति घाटी एक खूबसूरत और ठंडा हिल स्टेशन है। यहां सर्दियों में जमकर बर्फबारी होती है। लेकिन गर्मियों में भी तापमान काफी कम रहता है। मई-जून की तपती गर्मी में भी रात में यहां आपको 5 डिग्री सेल्सियस तापमान आसानी से देखने को मिल जाएगा।

कैसे पहुंचें स्पीति घाटी?

देश की राजधानी दिल्ली से स्पीति घाटी पहुंचने के 2 रास्ते उपलब्ध हैं। इसके लिए आप दिल्ली से शिमला, किन्नौर होते हुए स्पीति घाटी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से मनाली, रोहतांग पास होते हुए स्पीति घाटी पहुंच सकते हैं। दिल्ली से आप ट्रेन या बस द्वारा शिमला पहुंच सकते हैं। जहां से आप लोकल यात्रा संसाधनों से स्पीति घाटी पहुंच सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article