क्रिकेट

WPL Auction Live Streaming: 27 स्लॉट के लिए दांव पर 150 खिलाड़ियों की किस्मत, कब और कहां देखें ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग

WPL Auction Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन बुधवार को होगा। इस बार 27 स्लॉट को भरने के लिए टीमें ऑक्शन टेबल पर भिड़ेंगी। पहले यह आंकड़ा 146 खिलाड़ियों का था, लेकिन बाद में 4 खिलाड़ी जोड़ा गया है।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन (साभार-X)

WPL Auction Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2027) का ऑक्शन बुधवार, यानी 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस बार ऑक्शन में टीमें 27 स्लॉट जिसमें से 7 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हैं को भरने के लिए ऑक्शन टेबल पर उतरेंगे। इस बार 150 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर है जिसमें 122 भारतीय और 28 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हैं। पहले यह आंकड़ा 146 खिलाड़ियों का था जिसमें 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। 4 खिलाड़ियों को इसमें बाद में जोड़ा गया है।

इस लिस्ट में कई जाने-माने इंटरनेशनल और इंडियन खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें सोफिया डंकली और सोफी मॉलिन्यू जैसी खिलाड़ी शामिल हैं जो सबसे ज़्यादा 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर हुई हैं। जी. कमलिनी, किरण नवगिरे, हीथर ग्राहम और जेस जोनासेन ने 40 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है। कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है।

किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट बाकी

ऑक्शन में 5 टीमें कुल 8.15 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। सबसे बड़ा पर्स यूपी वॉरियर्ज का है जो 3.65 करोड़ के पर्स के साथ अपने बाकी बचे 7 स्लॉट को भरने उतरेगी। सबसे छोटा पर्स मुंबई इंडियंस का है। मुंबई एक करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी और उसे 7 स्लॉट भरना है। आरसीबी के पास 1.15 करोड़ रुपये का पर्स है और उसे 5 स्लॉट, गुजरात जाएंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये का पर्स और उसे 3 स्लॉट और दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.1 करोड़ का पर्स है और उसे 5 स्लॉट भरना है।

कब और कहां होगा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL Auction) 2027 का ऑक्शन?

विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन बुधवार, 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात फाइव स्टार होटल में होगा।

कितने बजे शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL Auction) 2027 का ऑक्शन?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL Auction) 2027 का ऑक्शन भारतीय समयनुसार शाम 5.30 बजे से होगा।

टीवी पर कहां देखें विमेंस प्रीमियर लीग (WPL Auction) 2027 ऑक्शन?

विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें विमेंस प्रीमियर लीग (WPL Auction) 2027 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL Auction) 2027 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article