यात्रा

साइकिलिंग के लिए मशहूर हैं ये 5 रूट्स, साहस और सुंदरता का है अनूठा संगम

Adventure Cycling Routes India: साइकिल के दो पहियों पर देश को महसूस करना एक अनोखा और अनूठा अनुभव प्रदान करता है। चाहे आप पहाड़ों में रोमांच खोज रहे हों या तटों पर शांति भारत के ये टॉप 5 साइकिलिंग रूट्स आपको रोमांच से भर देंगे। ये कुछ ऐसा है जो जीवनभर आपको याद रहेगा।

Image

Cycling Routes in India

Top Cycling Routes In India: विविधता से भरे हुए देश भारत में पहाड़, समुद्र, जंगल और रेगिस्तान सबकुछ है। भारत की विविधता के चलते ही साइकिलिंग के शौकीनों के लिए यहां कई अद्भुत रास्ते हैं। अगर आप भी साइकिल से दुनिया देखने का सपना रखते हैं, तो ये 5 रूट्स आपको जरूर ट्राय करना चाहिए।

मुन्नार से अनामुडी (केरल): केरल के वेस्टर्न घाट में साइकिल चलाने का अनुभव आपको प्रकृति का एक नया और खूबसूरत आयाम के दीदार प्रदान करेगा। हरी-भरी वादियां, शांत रास्ते और ताजगी भरी हवा आपकी थकान मिटाने के लिए काफी हैं। 40–60 किमी (रूट के अनुसार) दूरी चाय बगान, मसाले के खेत और शांत पहाड़ियों के रास्ते से होकर गुजरती है।

गंगटोक से नाथूला पास (सिक्किम): अगर आप पहाड़ प्रेमी हैं तो ये ट्रैक आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसकी दूरी लगभग 56 किलोमीटर है। अप्रैल-जून और सितंबर-नवंबर के बीच आप यात्रा का प्लान कर सकते हैं। तिब्बत बॉर्डर के करीब ऊंचाई पर साइकिलिंग करना रोमांचक अनुभव होता है।

गोवा का कोस्टल साइकिल सर्किट: गोवा का कोस्टल साइकिल सर्किट पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। साइकिलिंग के लिए मशहूर इस जगह की दूरी 30–100 किमी (रूट के अनुसार) है। गांवों के दृश्य और शांत रास्ते इस रूट की पहचान है। तटीय रास्तों पर साइकिल चलाना आपको एक अलग ही सुकून प्रदान करेगा।

उदयपुर से कुम्भलगढ़ (राजस्थान): शाही अनुभव का लुत्फ उठाने के लिए आप राजस्थान के ऐतिहासिक रास्तों पर साइकिल चला सकते हैं। कुम्भलगढ़ फोर्ट जैसी ऐतिहासिक जगह पर ऐसा करना किसी सपने के सच होने जैसा ही है। झीलें, पहाड़ी किले और ग्रामीण रास्ते इस रूट की हाइलाइट्स हैं।

मनाली से लेह: भारत का सबसे प्रसिद्ध और चुनौतीपूर्ण साइकिलिंग रूट मनाली से लेह है। साहस और सुंदरता का संगम महसूस करने के लिए आप इस रूट का चयन कर सकते हैं। रोहतांग पास, बारालाचा ला, खारदुंग ला इस रूट की हाइलाइट्स हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article