Baidyanath Jyotirlinga Temple in Jharkhand Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (Baidyanath Jyotirlinga) 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे बाबा बैद्यनाथ धाम (Baidyanath Temple) और बैद्यनाथ धाम (Baidyanath Dham) के नाम से भी जाना जाता है। बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (Baidyanath Jyotirlinga Temple) झारखंड (Jharkhand) के संथाल परगना डिवीजन में देवघर में स्थित है।
सभी 12 शिव ज्योतिर्लिंग स्थलों में बैद्यनाथ धाम का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि ये भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां माता सती का हृदय गिरा था, इसलिए इसे हृदयपीठ भी कहा जाता है। बाबा धाम श्रावणी मेले के लिए भी प्रसिद्ध है। हर साल जुलाई और अगस्त (श्रावण मास) के बीच भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 80 लाख भक्त शिव (Lord Shiva) को गंगा जल चढ़ाने के लिए नंगे पैर देवघर जाते हैं।
बैद्यनाथ धाम देवघर रेल, सड़क और हवाई मार्ग से देश के अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अगर आप आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के मौके पर यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि यहां आकर आप कहां-कहां घूम सकते हैं। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि यहां रहने और खाने की व्यवस्था क्या है।
सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (How to reach Baidyanath Jyotirlinga by Road)
अगर आप सड़क मार्ग से बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग आने की सोच रहे हैं तो आप आसानी से अपनी कार, प्राइवेट टैक्सी, प्राइवेट या सरकारी बस से यहां आ सकते हैं। सबसे पास का बस स्टैंड देवघर बस स्टैंड है, जो बैद्यनाथ धाम मंदिर से महज 2 किलोमीटर दूर है। झारखंड राज्य सड़क परिवहन निगम लिमिटेड, पश्चिम बंगाल राज्य सड़क परिवहन निगम लिमिटेड समेत कई प्राइवेट बसें यहां के लिए रोजाना चलती है। खासतौर से पटना, गया और रांची से देवघर के लिए नियमित रूप से बसें यहां के लिए चलती हैं।ट्रेन से कैसे पहुंचे बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (How to reach Baidyanath Jyotirlinga by Train)
अगर आप ट्रेन से यहां आने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप यहां ट्रेन से आसानी से पहुंच सकते हैं। जसीडीह जंक्शन- देवघर मंदिर से 7 किलोमीटर दूर है। वहीं देवघर रेलवे स्टेशन करीब 3 किलोमीटर और बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन 2 किलोमीटर दूर है। देश के कई हिस्सों से रोजाना कई ट्रेनें इन रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरती है।
Baidyanath Jyotirlinga
फ्लाइट से कैसे पहुंचे बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (How to reach Baidyanath Jyotirlinga By Flight)
बात फ्लाइट की करें तो बैद्यनाथ मंदिर का पास का एयरपोर्ट देवघर (डीजीएच) है, जो 5.3 किलोमीटर दूर है।देवघर एयरपोर्ट को बाबा बैद्यनाथ एयरपोर्ट के रूप में भी जाना जाता है। आसपास के अन्य हवाई अड्डों में काजी नजरुल इस्लाम (111.6 किमी) और रांची (191.3 किमी) है।बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के आसपास घूमने की जगहें (Tourist Places Near Baidyanath Jyotirlinga)
बैद्यनाथ धाम के आसपास कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं, जिनमें तिरकुट पर्वत, डोलमंच, कुंडेश्वरी, नौलखा मंदिर, बासुकीनाथ मंदिर, बैजू मंदिर और मां शीतला मंदिर, नंदन पहाड़, नवलखा मंदिर, रेखिया आशाराम, तपोवन, सत्संग नगर आदि। आप इन जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं।बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में दर्शन करने और आरती का समय (Timings of Darshan and Aarti at Baidyanath Jyotirlinga)
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन और आरती का समय हर दिन सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक खुलता है। बैद्यनाथ मंदिर पूजा के समय में षोडशोपचार पूजा और श्रृंगार पूजा शामिल है। यह मंदिर भी दोपहर में बंद हो जाता है और फिर शाम को 6 बजे फिर से दर्शन के लिए खुल जाता है। हालांकि त्योहारों और विशेष दिनों के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर की पूजा का समय बदल सकता है।
Baidyanath
