क्रिकेट

IND vs NZ Match Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 आज, जानें कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ Match Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर होने जा रहा है। आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट प्रशंसक कहां देख सकते हैं मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ 1st T20I Match Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार 22 अक्टूबर, 2026 को क्राइस्टचर्च हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर संभाल रहे हैं। यह टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत है। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने मिचेल सेंटनर की टीम को 96 रन के बड़े अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप पर लगातार दूसरी बार कब्जा किया था। ऐसे में मेजबान कीवी टीम की नजर घरेलू परिस्थितियों में भारतीय टीम को पटखनी देकर उस हार का हिसाब चुकता करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय फैन्स टी20 सीरीज के मुकाबलों का लुत्फ कहां और कैसे उठा सकते हैं?

कब होगा भारत और न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच (IND vs NZ Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर, 2026 यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच (IND vs NZ Match Venue)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच (IND vs NZ Match Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 12.00 बजे होगा।

कहां देखें भारत और न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs NZ Match Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

टी20 सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम

भारतीय क्रिकेट टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की टीम:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article