यात्रा

Kashi Vishwanath Jyotirlinga Temple: वाराणसी में है काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, महाशिवरात्रि पर भोले के दर्शनों के ऐसे पहुंचें यहां

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 8, 2024, 08:08 AM IST

Kashi Vishwanath Jyotirlinga Temple in Uttar Pradesh Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: काशी विश्वनाथ मंदिर को हिंदू धर्म का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि पर आप आज यहां आकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

Image

Kashi Vishwanath Jyotirlinga Temple: बनारस में है काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग।

Photo : iStock

Kashi Vishwanath Jyotirlinga Temple in Uttar Pradesh Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) को भारत के सबसे पुराने और पवित्र मंदिरों में से एक है। काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) मंदिर भगवान शिव (Lord Shiva) के 12 ज्योतिर्लिंगों (Kashi Vishwanath Jyotirlinga ) में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव (Lord Shiva Jyotirlinga) को समर्पित सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों (Hindu Temple) में से एक है।

भारत समेत दुनियाभर से भगवान शंकर (Lord Shiva) के भक्त मीलों दूर से यात्रा करके यहां आकर भगवान शंकर से आशीर्वाद मांगते हैं। शुद्ध सोने से बने ऊंचे मीनारों और गुंबदों पर सूरज चमकता है। मुख्य देवता को विश्वनाथ या विश्वेश्वर के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ब्रह्मांड का शासक। वाराणसी शहर को काशी भी कहा जाता है, और इसलिए मंदिर को लोकप्रिय रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर कहा जाता है। आज 8 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के खास मौके पर आप यहां आकर भगवान शंकर का आशीर्वाद पा सकते हैं।

किंवदंतियों के अनुसार गंगा नदी में स्नान करने के बाद मंदिर जाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कई लोगों के अनुसार, मुख्य देवता के दर्शन करने से मोक्ष मिलेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर को हिंदू धर्म का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अगर आप भी काशी विश्वनाथ मंदिर आने का प्लान (Travel) कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही मंदिर के आसपास घूमने की जगहें, रहने-खाने और मंदिर खुलने का समय भी बताएंगे।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर (How to reach Kashi Vishwanath Jyotirlinga by Road)

वाराणसी शहर कोलकाता को नई दिल्ली से जोड़ने वाले NH2 राजमार्ग पर स्थित है। दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, पटना, नागपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ और गया जैसे स्थानों से कई बसें उपलब्ध हैं। आप अपनी कार, प्राइवेट टैक्सी, प्राइवेट बस या सरकारी बस की मदद से आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से कैसे पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर (How to reach Kashi Vishwanath Jyotirlinga by Flight)

मंदिर का पास का एयरपोर्ट बाबतपुर में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशलन एयरपोर्ट है। वहां से मंदिर सड़क मार्ग से लगभग 25 किलोमीटर या एक घंटे से भी कम की दूरी पर है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, आगरा, भुवनेश्वर और लखनऊ जैसे शहरों से एयर इंडिया के साथ-साथ अन्य निजी एयरलाइंस द्वारा सीधी उड़ानें संचालित की जाती हैं।

ट्रेन से कैसे पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर (How to reach Kashi Vishwanath Jyotirlinga by Train)

अगर आप ट्रेन के माध्यम से काशी विश्वनाथ मंदिर आने की सोच रहे हैं तो वाराणसी में कई रेलवे स्टेशन हैं जो सभी मंदिर के करीब हैं। वाराणसी शहर का स्टेशन 2 किलोमीटर दूर है, वाराणसी जंक्शन 6 किलोमीटर दूर है, मडुआडीह स्टेशन 4 किलोमीटर दूर है। कई ट्रेनें शहर को देश के लगभग सभी प्रमुख हिस्सों जैसे दिल्ली, चेन्नई, हावड़ा, जम्मू, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और गुवाहाटी से जोड़ती हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर खुलने का समय (Kashi Vishwanath Temple Opening Timings)

काशी विश्वनाथ मंदिर सुबह 3:30 बजे पर खुलता है और रात 11 बजे बंद होता है। हालांकि रात 9 बजे के बाद तीर्थयात्रियों को गर्भगृह के बाहर से ही भगवान के दर्शन करने की अनुमति है। भक्त सुबह, दोपहर और शाम की आरती जैसे इन अनुष्ठानों का हिस्सा बन सकते हैं।
Ganga

Ganga

काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास घूमने की जगहें (Places To Visit Around Kashi Vishwanath Temple)

अगर आप काशी विश्वनाथ मंदिर आते हैं, तो इसके आसपास घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आसानी से घूम सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास घूमने वाली जगहों में दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, दरभंगा घाट आदि घूम सकते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Kashi Vishwanath Temple)

काशी विश्वनाथ मंदिर आने का सबसे अच्छा समय किसी भी शिव उत्सव के दौरान होता है। इस मंदिर में आनंद लेने के लिए शीर्ष त्योहार रंगभरी एकादशी, महा शिवरात्रि, शिवरात्रि (मासिक), अक्षय तृतीया, दीपावली और अन्य हैं। मौसम की दृष्टि से सर्दी का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है।
Kashi Vishwanath

Kashi Vishwanath

काशी विश्वनाथ मंदिर में रहने और खाने की व्यवस्था (Accommodation and food arrangements at Kashi Vishwanath Temple)

काशी विश्वनाथ मंदिर आने पर आपको रहने और खाने की कोई चिंता नहीं करनी चाहिए। बजट के हिसाब से आपको यहां तरह के होटल, लॉज, धर्मशाला और सरकारी गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। इसके अलावा खाने की भी यहां अच्छी व्यवस्था है। यहां आपको ढाबे, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे आदि मिलेंगे। यहां आने पर आपको यहां की लोकल डिशेज जरूर ट्राई करनी चाहिए।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article