Somnath Jyotirlinga Temple in Gujarat Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: भारत मंदिरों का देश है। देश के हर राज्य में अलग-अलग देवी देवता के मंदिर हैं। कुछ मंदिर जहां अपनी वास्तुकला के लिए देखने लायक हैं, तो वहीं कुछ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए। सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग (Somnath Jyotirlinga) में से पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। गुजरात के पश्चिमी तट पर सौराष्ट्र में वेरावल के करीब स्थित भगवान शंकर को समर्पित सोमनाथ मंदिर प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। पीक सीजन के साथ-साथ महाशिवरात्रि (Mahashivratri), शिवरात्रि, नाग पंचमी, श्रावणी महोत्सव जैसे प्रमुख हिंदू त्योहारों के दौरान भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए देश समेत विदेशों से भक्त सोमनाथ मंदिर आते हैं। देशभर में आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। आप आज अपने परिवार संग सोमनाथ मंदिर जाकर भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद ले सकते हैं। इसी को लेकर आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं।
आप सड़क, ट्रेन और हवाई जहाज से सोमनाथ मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सोमनाथ मंदिर जा सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि वहां ठहरने और खाने-पीने की क्या व्यवस्था है। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि अगर आप वहां जाते हैं तो उसके आसपास घूमने की क्या-क्या जगहें हैं।
सड़क मार्ग से सोमनाथ मंदिर कैसे पहुंचे (How to reach Somnath temple by train)
सोमनाथ मंदिर भारत के सभी प्रमुख हिस्सों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अहमदाबाद या वड़ोदरा जैसे गुजरात के किसी भी बड़े शहर से सोमनाथ मंदिर के लिए बसें चलती रहती हैं। लग्जरी बसें, नॉन-एसी और एसी बसें उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं। अगर आप दिल्ली से खुद आने की सोच रहे हैं तो आप अपनी कार या फिर टैक्सी से भी यहां पहुंच सकते हैं।ट्रेन से सोमनाथ मंदिर कैसे पहुंचे (How to reach Somnath temple by train)
आप ट्रेन के माध्यम से भी सोमनाथ मंदिर पहुंच सकते हैं। सोमनाथ रेलवे स्टेशन भारत के अन्य प्रमुख हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हालांकि सोमनाथ के पास का रेलवे स्टेशन वेरावल है, जो महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वेरावल और भारत के प्रमुख हिस्सों के बीच नियमित ट्रेनें चलती रहती हैं। सोमनाथ के मुकाबले वेरावल में ज्यादा ट्रेनें आती-जाती हैं। रेलवे स्टेशन से आप सोमनाथ पहुंचने के लिए टैक्सी या कैब किराए पर ले सकते हैं।
Somnath
