Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple in Madhya Pradesh Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: दुनियाभर में भगवान शंकर (Lord Shiva) के भक्तों की कोई कमी नहीं। भारत (India) ही नहीं विदेशों में भी भगवान शिव के कई मंदिर (Lord Shiva Temple) है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mahakaleshwar Jyotirlinga) मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में स्थित है।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग हिंदुओं (Mahakaleshwar Temple) के लिए एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है और मध्य प्रदेश में शीर्ष स्थानों में से एक है। महाकालेश्वर मंदिर को दुनिया के शीर्ष दस तंत्र मंदिरों में गिना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान शिव लिंग रूप में निवास करते हैं। इस स्थान का सबसे अच्छा आकर्षण यहां के पुजारियों की ओर से किए जाने वाले प्राचीन अनुष्ठान हैं। आज, यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के मौके पर आप यहां आकर भगवान शिव का आशीर्वाद (Mahashivratri) अपने पूरे परिवार के लिए ले सकते हैं।
मान्यता है कि यहां आने से आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और आपकी दिल की इच्छा पूरी होती है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग रेल, सड़क और हवाई मार्ग से प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अगर आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग आने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे आप कैसे-कैसे यहां पहुंच सकते हैं।
फ्लाइट से महाकालेश्वर कैसे पहुंचे (How to reach mahakaleshwar temple by Flight)
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचने के लिए इंदौर सबसे पास वाला एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से महाकालेश्वर मंदिर की दूरी 51 किलोमीटर है। इंदौर एयरपोर्ट से आप आसानी से टैक्सी या बस के माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं।
Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple
सड़क मार्ग से महाकालेश्वर कैसे पहुंचे (How to reach mahakaleshwar temple by Road )
सड़क मार्ग से भी आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग आसानी से पहुंच सकते हैं। आप अपनी कार, प्राइवेट टैक्सी या बस से यहां आसानी से पहुंच पाएंगे। भोपाल से महाकालेश्वर की दूरी 188 किलोमीटर है। वहीं दिल्ली से महाकालेश्वर की दूरी 776 किलोमीटर है। सड़क मार्ग काफी सही है और आपको पहुंचने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।ट्रेन से महाकालेश्वर कैसे पहुंचे (How to reach mahakaleshwar temple by Train)
महाकालेश्वर मंदिर के सबसे पास चार रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें उज्जैन जंक्शन, विक्रम नगर, चिंतामन और पिंगलेश्वर। ये सभी स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। ट्रेन से यहां पहुंचने के लिए आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पर्यटक महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने के लिए कोई भी स्थानीय परिवहन ले सकते हैं।महाकालेश्वर के आसपास घूमने की जगहें ( Tourist Places Near mahakaleshwar)
महाकालेश्वर मंदिर के पास घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां यात्री आसानी से जा सकते हैं। आसपास घूमने वाली जगहों में राधा मदन मोहन मंदिर, काल भैरव, बड़े गणेश जी का मंदिर, भर्तृहरि गुफाएं हैं।
Mahakaleshwar Jyotirlinga
