यात्रा

Bachchan Family Holiday: अपने मम्मी-पापा के साथ यहां घूमने जाती हैं अराध्या बच्चन, देखें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ उनकी Holiday Photos

Bachchan Family Holiday: बच्चन परिवार घूमने के लिए देश के बजाए विदेश जाना ज्यादा पसंद करता है। अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक बच्चन तक... पूरा परिवार विदेश में ही पैमिली संग छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं।

Image

Bachchan Family Holiday: अपने मम्मी-पापा के साथ यहां घूमने जाती हैं अराध्या बच्चन।

Bachchan Family Holiday: देश के कई लोग घूमने (Travel) के लिए विदेश (Foreign) का भी प्लान करते हैं। खासतौर से सेलेब्स, बिजनेसमैन और अमीर लोग विदेश जाते हैं। अगर हम सेलेब्स की बात करें तो बच्चन परिवार (Bachchan Family Holiday) भी घूमने के लिए देश के बजाए विदेश जाना ज्यादा पसंद करता है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) तक... पूरा परिवार विदेश में ही फैमिली संग छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं।

विदेश में घूमने की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि वह वहां आम जीवन जी पाते हैं। साथ ही उन्हें देखकर लोग और पैपराजी जल्दी से प्वाइंट आउट नहीं कर पाते। बच्चन परिवार विदेश (Bachchan Family Holiday Locations) की कुछ खास जगहों पर बार-बार जाना पसंद करते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको विदेश में घूमने के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां बच्चन परिवार घूमने के लिए जाता है।

Aaradhya Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan

Aaradhya Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan

घूमने के लिए इन देशों में जाता है बच्चन परिवार (Bachchan Family goes to these Countries to Travel)

मालदीव (Maldives)

बच्चन परिवार छुट्टियों में खासतौर से मालदीव जाता है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अराध्या (Aaradhya Bachchan) को भी मालदीव काफी ज्यादा पसंद है। अमिताभ बच्चन भी पूरे परिवार के साथ मालदीव घूमने के लिए आते हैं। आमतौर पर पूरा बच्चन परिवार एक साथ ही घूमने निकलता है। मालदीव की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम के अलावा नवंबर और अप्रैल के बीच है।
Aaradhya Bachchan and Aishwarya Rai

Aaradhya Bachchan and Aishwarya Rai

हनीमून कपल्स खासतौर से मालदीव का प्लान करते हैं। मालदीव दुनिया में अपनी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए भी बहुत ज्यादा फेमस है। मालदीव के लिए प्री अराइवल वीजा की आवश्यकता नहीं है। मालदीव से भारत की उड़ान का समय औसतन 3 घंटे 21 मिनट का है। मालदीव घूमने के लिए आपके पास कम से कम 60,000 से 80,000 रुपए होने चाहिए।

लंदन (London)

घूमने के लिए बच्चन परिवार खासतौर से लंदन भी जाता है। पूरा परिवार वहां अलग ही रंग में नजर आता है। जया बच्चन से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और अराध्या का लुक देखने लायक होता है। हालांकि कभी-कभी अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या अकेले भी घूमने के लिए निकल जाते हैं। लंदन में घूमने की कई सारी जगहें हैं। खासतौर से आपको यहां आने पर बकिंघम पैलेस, लंदन की मीनार, ब्रिटिश संग्रहालय आदि जरूर देखना चाहिए। लंदन घूमने के लिए आपको 4-5 दिन की छुट्टी चाहिए। लंदन इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article