एडवेंचर रोड़ ट्रिप का नाम आते ही आपके मन में एक जोश भर जाता है। वहीं यदि आप एडवेंचर से भरपूर सड़कों का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आपको देश की इन सड़कों पर एक बार सफर जरूर करना चाहिए। ये रोड़ आपको नेचर के काफी करीब ले जाते हैं, और इनपर किया हुआ सफर आपके रोम-रोम में रोमांच भर देता है। यदि आप रोड़ ट्रिप के लिए केवल लद्दाख को ही याद कर पाते हैं, तो आपको आज कुछ और शानदार रास्तों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए देखें देश के कुछ सबसे रोमांचक रास्ते...
मनाली से लेह
मनाली से लेह का रोड से जाने वाला रास्ता अपने आप में नेचर के शानदार नजारों से भरा हुआ है। इस रास्ते पर सफर करना आपको एक एडवेंचर अनुभव फील करा सकता है। लगभग 500 किलोमीटर का ये रास्ता बर्फ के पहाड़, ढलान और चढ़ाई के रास्तों और खूबसूरत घाटियों से भरा हुआ है। इस रास्ते पर आपको बारालाचा ला और रोहतांग जैसे दर्रे भी देखने को मिलेंगे।
मुंबई से गोवा
मानसूनी खूबसूरती को नजदीक से देखने के लिए खास तौर पर बना मुंबई टू गोवा मार्ग एक शानदार रोड़ ट्रिप का अनुभव देता है। लगभग 600 किलोमीटर का ये रास्ता देश के पश्चिमी घाट से होकर गुजरता है। यहां आपको हरे-भरे पहाड़, शांत समुद्र और झरने देखने को मिलते हैं। इस रास्ते पर सफर करना आपके लिए लाइफटाइम एक्सपीरिएंस हो सकता है।
स्पीति वैली रोड ट्रिप
शिमला और मनाली से शुरु होने वाली ये रोड़ ट्रिप स्पीति घाटी तक जाती है। हिमाचल प्रदेश का ये रास्ता खूबसूरत नजारों से भरा हुआ है। इस रास्ते में आपको पहाड़, नदियां, झरने और मठ आदि देखने को मिलेंगे। टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होकर गुजरने वाला ये सफर रोड़ ट्रिप के अनुभव को काफी खास बनाता है। इस रास्ते पर आपको सेल पास और तवांग मठ जैसी जगहें भी देखने को मिलेंगी।
