Offbeat Trekking Routes In India : भारत में ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए हिमालयी चोटियों से लेकर उत्तर-पूर्व के रहस्यमयी जंगलों तक अनेक फेमस ट्रैकिंग रूट्स मौजूद हैं। जहां आप भीड़-भाड़ से दूर, सुकून भरे नजारों और अनदेखी खूबसूरती का अनुभव कर सकते हैं। प्रकृति को काफी करीब से देखने के लिए ऑफबीट ट्रैकिंग रूट्स सबसे खास होते हैं। आज हम देश के कुछ कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स के बारे में बता रहे हैं। जहां आपको जीवन में एक बार तो जरूर जाना चाहिए। यहां की ट्रैकिंग के बाद आप ये नजारा जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
तवांग ट्रैक, अरुणाचल प्रदेश
भारत के नॉर्थ ईस्ट में मौजूद राज्य अरुणाचल प्रदेश अपनी नेचर ब्यूटी के लिए खास पहचान रखता है। यहां घूमना आपके लिए काफी रोमांचकारी अनुभव वाला होता है। अरुणाचल का तवांग ट्रैक आपको रोमांचक नजारों के साथ आध्यात्मिक अनुभव भी देता है। इस ट्रैक के चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ और बौद्ध मठ यहां की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। यहां कम भीड़-भाड़ के कारण ये एक ऑफबीट ट्रैक है।
चंद्रशिला ट्रैक, उत्तराखंड
उत्तराखंड में तुंगनाथ मंदिर के लिए जाने वाला ये ट्रेक बेहद खूबसूरत है। यहां से आपको नंदा देवी, त्रिशूल और चौखंबा पर्वतों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर तुंगनाथ इस ट्रैक का सबसे बड़ा केंद्र है। इस मंदिर की धार्मिक मान्यता के कारण ये ट्रैक अपना आध्यात्मिक महत्व भी रखता है।
बरसु घाटी ट्रैक, उत्तराखंड
उत्तराखंड का बरसु घाटी ट्रैक पर्यटकों की भीड़ से काफी दूर है। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में मौजूद ये ट्रैक कई छोटे-छोटे गांवों के बीच से गुजरता है। जहां आप उत्तराखंड की लोकल संस्कृति का करीब के नजारा ले सकते हैं। अप्रैल से अक्टूबर के बीच इस ट्रैक पर जाना सबसे अच्छा माना जाता है। इस ट्रैक की शुरुआत उत्तरकाशी से होती है, और ट्रैक की कुल दूरी 4 दिन में पूरी होती है।
