सैफ अली खान

पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता सैफ अली खान, मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। नवाब खानदान के सुपुत्र ने इंग्लैंड के विंचेस्टर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। 1993 में परंपरा फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सैफ बॉलीवुड में लगभग 30 सालों से सक्रिय हैं। ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, हम साथ साथ हैं, क्या कहना, तान्हाजी, रेस उनकी हिट फिल्मों में से कुछ हैं। अपने अभिनय के लिए सैफ को 6 बार फिल्मफेयर और 2010 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री भी मिल चुका है।

सैफ की लव लाइफ की बात करें, तो वो हमेशा से ही काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने 1991 अपने से 10 साल बड़ी और उस समय की लीडिंग एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। शादी के वक्त सैफ मात्र 21 साल के थे और इंडस्ट्री में कदम रखने ही वाले थे। हालांकि साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था, दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा और इब्राहिम अली खान है। अमृता से तलाक के बाद सैफ के विदेशी मॉडल रोजा कैटलानो से अफेयर की भी खबरें थीं। रोजा से ब्रेकअप के बाद 2007 में करीना कपूर और सैफ की लव स्टोरी शुरू हुई, पांच साल डेट करने के बाद 2012 में दोनों ने शादी करली। बेबो-सैफ के तैमूर और जहांगीर नाम के दो बेटे हैं।