हिंदू धर्म में दीपावली हर्ष और उल्लास के पर्व के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर, राक्षस रावण का वध कर, लंका पर विजय पाकर अपने धाम अयोध्या वापस लौटे थे। इस दिन प्रत्येक घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए अनेकों दीप जलाएं जाते हैं। शास्त्र के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं धरती पर विचरण करने आती है। दीपावली आने से पहले ही लोग घर की साफ सफाई करनी शुरू कर देते हैं। धर्म के अनुसार मां लक्ष्मी को साफ सुथरी जगह बेहद पसंद है। वैसे स्थान पर मां लक्ष्मी सदा निवास करती हैं। दीपावली के दिन भगवान महालक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा भी की जाती है।