शहर

2026 के किस महीने में कितने दिन रहेगा ड्राई डे, नोट कर लें ये Dates

साल 2025 के अंतिम कुछ दिन बचे हैं और 2026 के लिए अभी से प्लानिंग शुरू भी हो गई है। ऐसे में अगले साल कितने दिन ड्राई-डे रहेंगे, किस महीने में कितने दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी? इसकी पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं -

Image

2026 में ड्राई-डेज की पूरी लिस्ट

साल 2025 विदा लेने को तैयार है। अपनी सारी खूबियों और खामियों के साथ कुछ ही दिनों में साल 2025 सदा-सदा के लिए विदा हो जाएगा और हमारी यादों का हिस्सा बन जाएगा। इस साल आपने दोस्तों और परिवार के साथ कई पार्टियां की होंगी और साल के अंतिम दिनों में कई पार्टियां अभी और एंजॉय करेंगे। साल के लगभग हर महीने कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब शराब की दुकानें बंद रहती हैं यानी ड्राई-डे रहता है। ऐसे में कई बार पार्टी का प्रोग्राम कैंसिल भी करना पड़ जाता है। आने वाले साल के लिए पहले से ही जान लें कि किस महीने कितने दिन और कब-कब ड्राई-डे रहेगा। ताकि आपके किसी प्रोग्राम या पार्टी में कोई खलल न पड़े।

यहां हम महीने वार लिस्ट दे रहे हैं। इसे नोट कर लें या खबर का लिंक कहीं पर सेव कर लें, ताकि जब भी आप पार्टी का प्रोग्राम बनाएं तो एक बार ड्राई-डे की लिस्ट देखकर पहले ही पार्टी की व्यवस्था कर लें।

जनवरी

  • बुधवार 14 जनवरी - मकर संक्रांति/उत्तरायण
  • सोमवार 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
  • शुक्रवार 30 जनवरी - शहीद दिवस

फरवरी

  • रविवार 15 फरवरी - महाशिवरात्रि
  • गुरुवार 19 फरवरी - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र)
  • सोमवार 23 फरवरी - महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
ये भी पढ़ें -Ganga Expressway Latest Update: आई फर्राटा मारने की बारी, अगले महीने ओपनिंग की तैयारी!

मार्च

  • बुधवार 4 मार्च - होली
  • गुरुवार-शुक्रवार 19-20 मार्च - ईद उल फितर
  • शुक्रवार 27 मार्च - राम नवमी
  • मंगलवार 31 मार्च - महावीर जयंती

अप्रैल

  • शुक्रवार 3 अप्रैल - गुड फ्राइडे
  • मंगलवार 14 अप्रैल - अंबेडकर जयंती

मई

  • शुक्रवार 1 मई - बुद्ध पूर्णिमा
  • मंगलवार-बुधवार 26-27 मई - ईद उल अधा

जून

  • शुक्रवार 26 जून - मोहर्रम

जुलाई

  • शनिवार 25 जुलाई - अशदी एकादशी
  • बुधवार 29 जुलाई - गुरु पूर्णिमा
ये भी पढ़ें - आम जनता के लिए खुल गया ये ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट, फर्राटा मारने के लिए हो जाएं तैयार

अगस्त

  • शनिवार 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
  • मंगलवार 25 अगस्त - ईद-ए-मिलाद

सितंबर

  • शुक्रवार 4 सितंबर - जन्माष्टमी
  • सोमवार 14 सितंबर - गणेश चतुर्थी
  • शुक्रवार 25 सितंबर - अनंत चतुर्दशी

अक्टूबर

  • शुक्रवार 2 अक्टूबर - गांधी जयंती
  • मंगलवार 20 अक्टूबर - दशहरा
  • सोमवार 26 अक्टूबर - महर्षि वालमीकि जयंती

नवंबर

  • गुरुवार 5 नवंबर दिवाली
  • मंगलवार 24 नवंबर - गुरु नानक जयंती

दिसंबर

  • शुक्रवार 25 दिसंबर - क्रिसमस
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article