देश

पीएम मोदी ने दी नौसेना दिवस की शुभकामनाएं, शेयर की INS विक्रांत वाली अपनी तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नौसेना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि समुद्री बल आज साहस एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने पिछले साल दिवाली के मौके पर विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर बिताए अपने समय को याद करते हुए उसके साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

Image

नौसेना दिवस की पीएम ने दी शुभकामनाएं। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Navy Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नौसेना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि समुद्री बल आज साहस एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर बिताए अपने समय को याद करते हुए उसके साथ अपनी तस्वीर शेयर की। अपने X अकाउंट पर पीएम ने कहा, 'नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमारी नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वे हमारे तटों की रक्षा करती है और हमारे समुद्री हितों को सुरक्षित रखती है। हाल के वर्षों में, हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।'

इस वर्ष की दिवाली को याद करते हुए, जब उन्होंने आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिक कर्मियों के साथ त्योहार मनाया था, पीएम मोदी ने लिखा, 'मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जिसे मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिक कर्मियों के साथ बिताया। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' उन्होंने अपने जहाज दौरे का एक वीडियो भी साझा किया।

आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई

इससे पहले अक्टूबर में, गोवा के पणजी में पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनाई थी। सशस्त्र बलों को अपनी 'परिवार' बताते हुए उन्होंने कहा था कि पिछले 11 वर्षों से वे हर साल अपनी यह परंपरा निभाते आए हैं कि दिवाली सशस्त्र बलों के साथ मनाएं। पीएम मोदी ने कहा था, 'मेरी आदत बन गई है कि मैं दिवाली अपने परिवार के साथ मनाऊं, और इसलिए हर वर्ष मैं अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने आता हूं।'

तिरुवनंतपुरम के तट पर नौसेना का प्रदर्शन

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित व समृद्ध देश बनने की ओर अग्रसर है और इस यात्रा को गति देने में समुद्र एक ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ निभाएगा। एडमिरल त्रिपाठी ने तिरुवनंतपुरम के तट पर नौसेना के एक परिचालन प्रदर्शन के बाद अपने संबोधन में नौसेना की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की और कहा कि यह भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युद्ध-तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार इकाई के रूप में खड़ी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नौसेना के इस भव्य प्रदर्शन की गवाह बनीं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article