बिजनेस

अगले 11 दिन में 7 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें किस दिन कौन सी छुट्टी

शेयर बाजार में आने वाले दिनों में ट्रेडिंग सीमित रहने वाली है। मार्च के आखिरी हफ्ते से अप्रैल की शुरुआत तक 11 दिनों में से 7 दिन बाजार बंद रहेगा। इस दौरान त्योहार और वीकेंड की वजह से ट्रेडिंग के मौके घटेंगे, वीकली एक्सपायरी पर भी असर पड़ेगा।

Image

शेयर बाजार में छुट्टियां

Stock Market Holiday 2026: शेयर बाजार में आने वाले दिनों में ट्रेडिंग के मौके सीमित रहने वाले हैं। मार्च के आखिरी हफ्ते से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक कुल 11 दिनों में से 7 दिन बाजार बंद रहेगा। इसमें वीकेंड के साथ-साथ कई बड़े त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। इस तरह आने वाले दिनों में बाजार में ट्रेडिंग के मौके कम रहेंगे, जिससे शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग स्ट्रेटजी पर असर पड़ सकता है। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स को हॉलिडे कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनानी होगी।

अगले 11 दिन में 7 दिन कैसे बंद

अगर 26 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक का कैलेंडर देखें, तो कुल 11 दिनों में सिर्फ 4 दिन ही ट्रेडिंग होगी, जबकि 7 दिन बाजार बंद रहेगा। इसकी वजह त्योहारों की छुट्टियां और वीकेंड हैं। इस अवधि की शुरुआत 26 मार्च (गुरुवार) से होती है, जब श्री राम नवमी के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके बाद 27 मार्च को बाजार खुला रहेगा, लेकिन 28 और 29 मार्च को शनिवार और रविवार होने से ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद 30 मार्च सोमवार को बाजार खुलेगा, लेकिन मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश है।

इस तरह मार्च के 6 दिन में सिर्फ 2 दिन कारोबार होगा। इसके बाद बुधवार 1 और गुरुवार 2 अप्रैल को बाजार खुलेगा, लेकिन 3 अप्रैल (गुड फ्राइडे) को फिर छुट्टी रहेगी। इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को वीकेंड होने की वजह से बाजार बंद रहेगा। यानी इस पूरे 11 दिन के पीरियड में कुल 7 दिन बाजार बंद रहेगा, जबकि सिर्फ 4 दिन ही ट्रेडिंग होगी।

26 मार्च से शुरू होगा छुट्टियों का सिलसिला

सबसे पहली छुट्टी 26 मार्च को श्री राम नवमी के मौके पर होगी। इसके बाद 28 और 29 मार्च को वीकेंड (शनिवार-रविवार) रहेगा। फिर 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके बाद अप्रैल की शुरुआत में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 4- अप्रैल को फिर वीकेंड के चलते बाजार बंद रहेगा। यानी इस पूरे पीरियड में ट्रेडिंग के दिन काफी कम रहेंगे।

क्रमांकतारीखदिनछुट्टी
115-Jan-2026ThursdayMunicipal Election (Maharashtra)
226-Jan-2026MondayRepublic Day
303-Mar-2026TuesdayHoli
426-Mar-2026ThursdayShri Ram Navami
531-Mar-2026TuesdayShri Mahavir Jayanti
603-Apr-2026FridayGood Friday
714-Apr-2026TuesdayAmbedkar Jayanti
801-May-2026FridayMaharashtra Day
928-May-2026ThursdayBakri Id
1026-Jun-2026FridayMuharram
1114-Sep-2026MondayGanesh Chaturthi
1202-Oct-2026FridayGandhi Jayanti
1320-Oct-2026TuesdayDussehra
1410-Nov-2026TuesdayDiwali Balipratipada
1524-Nov-2026TuesdayGuru Nanak Jayanti
1625-Dec-2026FridayChristmas

ट्रेडर्स के लिए क्या है संकेत

लगातार छुट्टियों के चलते बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है और लो वॉल्यूम ट्रेडिंग देखने को मिल सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को पोजिशन लेते समय सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि गैप-अप या गैप-डाउन ओपनिंग के चांस बढ़ जाते हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article