यूटिलिटी

Diwali-Chhath 2026 Festival Special Train: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Diwali-Chhath 2026 Festival Special Train List: पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ से यूपी-बिहार के लिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल देखें।

Image

दिल्ली से बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, 14 से ज्यादा रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Photo : iStock

Diwali-Chhath 2026 Festival Special Train List: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, वाराणसी समेत कई शहरों से उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों के लिए चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास रहने वाले यूपी-बिहार के लाखों लोगों को घर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

14 से ज्यादा रूट पर चलेंगी दिवाली छठ 2026 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक ये स्पेशल ट्रेनें सितंबर से नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर संचालित होंगी। इनमें

  • आनंद विहार टर्मिनल
  • नई दिल्ली
  • हजरत निजामुद्दीन
  • दिल्ली जंक्शन से पटना
  • दिल्ली जंक्शन से मुजफ्फरपुर
  • दिल्ली जंक्शन से दरभंगा
  • दिल्ली जंक्शन से जोगबनी
  • दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी
  • दिल्ली जंक्शन से कानपुर और अन्य शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, हाजीपुर और दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।

दिवाली छठ पर दिल्ली से बिहार जाने वालों को बड़ी राहत

बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए आनंद विहार से पाटलिपुत्र के बीच स्पेशल ट्रेन 04096 चलाई जाएगी। इस रूट पर अधिकतम 120 ट्रिप निर्धारित की गई हैं। ट्रेन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन रात 12:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात करीब 11 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसके अलावा आनंद विहार से मुजफ्फरपुर, जोगबनी और दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी के लिए भी स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। इससे छठ के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

दिवाली छठ परयूपी के यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेनें

उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए नई दिल्ली-कानपुर और आनंद विहार-कानपुर रूट पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। नई दिल्ली-कानपुर रूट पर 98 ट्रिप और आनंद विहार-कानपुर रूट पर 72 ट्रिप निर्धारित की गई हैं।

ट्रेन नंबररूटचलने की अवधिप्रस्थान
04209/04210वाराणसी-दिल्ली2 अक्टूबर–28 नवंबर22:15 / 18:50
04213/04214अयोध्या कैंट-आनंद विहार1 अक्टूबर–30 नवंबर18:20 / 09:00
04512/04511चंडीगढ़-पटना1 अक्टूबर–27 नवंबर23:35 / 23:15
04616/04615फिरोजपुर कैंट-पटना6 अक्टूबर–25 नवंबर12:00 / 20:20
02456/02455नई दिल्ली-कानपुर7 सितंबर–30 नवंबर07:45 / 15:00
04014/04013आनंद विहार-लौकहा बाजार16 सितंबर–30 नवंबर15:40 / 21:30
04227/04228वाराणसी-चंडीगढ़1 अक्टूबर–30 नवंबर11:05 / 06:00
04008/04007आनंद विहार-जोगबनी10 अक्टूबर–8 नवंबर08:30 / 18:30
04028/04027आनंद विहार-मुजफ्फरपुर13 अक्टूबर–25 नवंबर09:15 / 06:15
04010/04009दिल्ली जंक्शन-सीतामढ़ी15 अक्टूबर–21 नवंबर23:05 / 00:45
02458/02457आनंद विहार-कानपुर8 सितंबर–29 नवंबर08:20 / 15:00
04314/04313ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर4 अक्टूबर–30 नवंबर15:20 / 13:15
04096/04095आनंद विहार-पाटलिपुत्र1 अक्टूबर–30 नवंबर00:05 / 00:45

नई दिल्ली से कानपुर दिवाली छठ 2026 स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर

रूट

रवाना होने का समय

पहुंचने का समय

02456

नई दिल्ली → कानपुर सेंट्रल

सुबह 7:45 बजे

दोपहर 1:15 बजे

02455

कानपुर सेंट्रल → नई दिल्ली

दोपहर 3:00 बजे

रात 8:20 बजे

चंडीगढ़-पटना 04512/04511 दिवाली छठ 2026 स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने चंडीगढ़-पटना और पटना-चंडीगढ़ के बीच भी स्पेशल ट्रेन 04512/04511 चलाने का फैसला किया है।

ऋषिकेश मुजफ्फरपुर 04314/04313 दिवाली छठ 2026 स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच 04314/04313 ट्रेन चलेगी।

वाराणसी-दिल्ली और वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

वाराणसी-दिल्ली दिवाली छठ 2026 स्पेशल ट्रेन 04209

ट्रेन नंबर

रूट

रवाना होने का समय

पहुंचने का समय

04209

वाराणसी → दिल्ली जंक्शन

रात 10:15 बजे

अगले दिन दोपहर 1:45 बजे

04210

दिल्ली → वाराणसी

शाम 6:50 बजे

अगले दिन सुबह 9:50 बजे

आनंद विहार से जोगबनी और मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन

ट्रेन नंबर

रूट

रवाना होने का समय

पहुंचने का समय

04008

आनंद विहार → जोगबनी

सुबह 8:30 बजे

अगले दिन दोपहर 3:00 बजे

04007

जोगबनी → आनंद विहार

शाम 6:30 बजे

अगले दिन सुबह 3:00 बजे

04028

आनंद विहार → मुजफ्फरपुर

सुबह 9:15 बजे

अगले दिन सुबह 4:30 बजे

04027

मुजफ्फरपुर → आनंद विहार

सुबह 6:15 बजे

अगले दिन सुबह 5:30 बजे

टिकट बुकिंग में न करें देरी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द टिकट बुक करें। इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन की उपलब्धता जांचकर IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप या रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। त्योहारी सीजन में टिकटों की मांग काफी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए अगर आप दिवाली या छठ पर दिल्ली-NCR से यूपी या बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट बुकिंग में ज्यादा देरी करना परेशानी बढ़ा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article