Asia Cup 2025

एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर शनिवार 26 जुलाई को कर दिया। टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर के बीच होगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें हैं। ग्रुप दौर के मैच 9 से 19 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-दो टीमें सुपर फोर राउंड में एक दूसरे से भिड़ेंगी। सुपर फोर राउंड के मैच 20 से 26 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच भिड़ंत के साथ होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर, 2025 को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम 19 सितंबर को ग्रुप दौर में अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ अबु धाबी खेलेगी।

पाकिस्तान 12 सितंबर को खेलेगा पहला मैच (Pakistan Schedule in Asia Cup 2025)

पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ दुबई में करेगी। पाकिस्तान अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया से 14 सितंबर को दुबई में भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना ग्रुप दौर में आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में खेलेगा।