रिंकू इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। रिंकू की बहन नेहा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई स्कूटर और परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में रिंकू और उनका परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है। आइए इस स्कूटर की खासियत और कीमत के बारे में जानते हैं...
हीरो Vida VX2 Plus की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 82,790 रुपये है, जबकि ऑन-रोड कीमत करीब 86 से 87 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। रिंकू सिंह ने अपनी बहन को इसका रेड कलर वेरिएंट गिफ्ट किया है।
इस स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 142 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है और बैटरी को पूरा चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लगता है। यह स्कूटर खासतौर पर शहर में रोजमर्रा की सवारी करने वालों के लिए बनाया गया है।
हीरो विडा वीएक्स2 प्लस का डिजाइन स्टाइलिश और मॉडर्न है। इसमें ऑल-LED लाइटिंग, ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर में 6 kW का PMSM मोटर लगा है, जो 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें Eco, Ride और Sport जैसे तीन मोड दिए गए हैं। कंपनी इसकी बैटरी पर 5 साल या 50,000 किमी की वॉरंटी देती है।
हीरो विडा वीएक्स2 प्लस में कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसमें रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे आप स्कूटर से निकालकर कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है।
स्कूटर में 7-इंच का टच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ, 4G और Wi-Fi कनेक्टिविटी, OTA अपडेट, प्रॉक्सिमिटी अनलॉक, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, SOS अलर्ट और टू-वे थ्रॉटल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें 27.2 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस भी है, जो इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है।