IND vs WI T20 Highlights: श्रेयस अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा
IND vs WI T20 LIVE SCORE, India vs West Indies Match Scorecard (भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 लाइव स्कोर)। टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में दमदार आगाज किया है। लखनऊ में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा। श्रेयस अय्यर ने नाबाद शतकीय पारी खेली। यहां पढ़ें भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैच के लाइव अपडेट्स।
IND vs WI T20 Highlights: श्रेयस अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा
इकाना में टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 38 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। छठे ओवर में अक्षर ने डबल विकेट मेडन ओवर कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, कप्तान शाई होप (52) और शेरफेन रदरफोर्ड (56) ने टीम को 200 के स्कोर तक टीम को पहुंचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नमन धीर के तीन विकेट और कुलदीप और अक्षर पटेल के दो-दो विकेट के चलते 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा 10 गेंद पर 21 रन और संजू सैमसन 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों ने संभल कर खेलते हुए पहले अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके बाद 67 गेंद पर नाबाद 137 रन की साझेदारी कर टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया। श्रेयस पहले कप्तान बने जिन्होंने रन चेज करते हुए शतक जड़ा। वह 102 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत (प्लेइंग इलेवन):- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन):- शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ
IND vs WI T20 Live Score: भारत ने दर्ज की 8 विकेट से जीत
IND vs WI T20 Live Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 114/2, श्रेयस अय्यर 56 रन और ईशान किशन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI T20 Live Score: 8 ओवर समाप्त
IND vs WI T20 Live Score: 11 रन बनाकर आउट हुए संजू सैमसन
IND vs WI T20 Live Score: भारत को लगा पहला झटका
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 35/1
IND vs WI T20 Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 172 का टारगेट
IND vs WI T20 Live Score: रदरफोर्ड की फिफ्टी
IND vs WI T20 Live Score: ईशान किशन ने लपका अद्भुत कैच
15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 127/7
IND vs WI T20 Live Score: डेब्यू मैच में नमन धीर ने चटकाए दो विकेट
IND vs WI T20 Live Score: कुलदीप यादव को मिली सफलता
13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 115/5
IND vs WI T20 Live Score: फिफ्टी फिर आउट
12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 109/4
IND vs WI T20 Live Score: 10 ओवर समाप्त
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 82/3
IND vs WI T20 Live Score: अक्षर पटेल के ओवर में गिरे दो विकेट
6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 44/3
IND vs WI T20 Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
IND vs WI T20 Live Score: चार ओवर में बने 36 रन
चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 36/0
