विदेशी बाजारों में HAVAL H9 की शुरुआती कीमत करीब ₹25 लाख से ₹30 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होती है। यह 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 4x4 ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। HAVAL H9 SUV प्रीमियम और पावरफुल एसयूवी अपने दमदार लुक्स और एडवांस फीचर्स की वजह से लक्जरी ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में खास पहचान रखती है।
भारत में अगर कोई व्यक्ति विदेश से कार गिफ्ट में लाता है, तो उसे यह कार Import Rules के तहत ही मंगानी पड़ती है। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित कस्टम ड्यूटी और अन्य टैक्स देना अनिवार्य है। भारत में किसी भी विदेशी SUV पर 100% तक कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है।
इसके अलावा सोशल वेलफेयर सरचार्ज होता है जो बेस कस्टम ड्यूटी पर 10% SWS जुड़ता है। इसके अलावा IGST (Integrated GST) जो कि कार की कीमत + कस्टम ड्यूटी + SWS पर 28% IGST लगता है। साथ ही कंपेंसेशन सेस लगता है जो कि लक्जरी SUVs पर 22% तक का सेस भी जुड़ता है।
मान लीजिए HAVAL H9 SUV की कीमत विदेश में ₹30 लाख है। बेस कस्टम ड्यूटी (100%) = ₹30 लाख, SWS (10%) = ₹3 लाख, सब-टोटल = ₹63 लाख, IGST (28%) = ₹17.64 लाख, सेस (22%) = ₹13.86 लाख
कुल मिलाकर = लगभग ₹94.5 लाख। यानी विदेश में ₹30 लाख की कार भारत लाते-लाते अभिषेक शर्मा को लगभग ₹95 लाख खर्च करने पड़ेंगे।
HAVAL H9 SUV एक बड़े सेगमेंट की एसयूवी है जिसमें 2.0L टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 380 Nm टॉर्क पैदा करता है और इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ZF ट्रांसमिशन मिलता है। यह एसयूवी ऑफ-रोड क्षमता और लक्जरी कम्फर्ट का बेहतरीन मेल है, जो कठिन रास्तों और शहर की सड़कों दोनों पर शानदार परफॉर्मेंस देती है।
हावाल H9 का साइज भी इसे दमदार बनाता है। यह 4950 mm लंबी और 1976 mm चौड़ी है, जिससे यह रोड पर एक प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराती है। सुरक्षा के मामले में हावाल H9 काफी एडवांस फीचर्स के साथ आती है।
इसमें छह एयरबैग्स, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक जाम असिस्ट, 360-डिग्री व्यू कैमरा, ऑटो, ईको, स्पोर्ट, सैंड, स्नो, मड और 4L मोड जैसे मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस कार की ड्राइविंग एक्सपेरियंस को न केवल आसान बल्कि सुरक्षित भी बनाते हैं।
टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने बहुत ही कम समय में अपनी एक खास पहचान बना ली है। एशिया कप में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। अभिषेक शर्मा के छक्के लगाने के स्टाइल का हर कोई मुरीद बन बैठा है। उन्हें नया सिक्सर किंग कहा जा रहा है।