आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और बॉक्स ऑफिस पर सफल अभिनेत्री मानी जाती हैं। वह निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की छोटी बेटी हैं, जिन्होंने करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द इयरके साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उनको करण जौहर ने वरुण धवन और सिदार्थ मल्होत्रा के साथ लॉन्च किया था। 15 मार्च 1993 को मुंबई में जन्मी आलिया के पास न केवल भारतीय बल्कि ब्रिटिश और इंग्लिश नागरिकता भी है।

उन्होंने अप्रैल 2022 में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की है और इस तरह वह फिल्म इंडस्ट्री के नामी कपूर परिवार की बहू बनी हैं। रणबीर के साथ उनकी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र है और इसी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच रोमांस भी शुरू हुआ। आलिया की लव लाइफ की बात करें तो, इंडस्ट्री में एंट्री करने के बाद से ही उनका नाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर तथा वरुण धवन के साथ कई बार जोड़ा गया है।

फिल्मी जगत में अपना अभिनय सफर शुरू किए आलिया को 2022 में दस साल हो चुके हैं। आलिया के शुरुआती दिनों में उनकी एक्टिंग और नॉलेज के लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अपने काम से उन्होंने सबको चुप कर दिया। उड़ता पंजाब, हाईवे, टू स्टेट्स, डियर जिंदगी, राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मैटरनिटी वियर का अपना ब्रैंड लॉन्च किया है।