बॉलीवुड

'मेरी बकेट लिस्ट में था'- Sanjay Leela Bhansali के साथ Love And War में काम करने Vicky Kaushal ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2026, 08:42 PM IST

Vicky Kaushal on Working With Sanjay Leela Bhansali: विक्की कौशल इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने संजय लीला भंसाली संग काम करने पर दिल की बात कही।

Image

विक्की कौशल ने कही ये बात (Image Source: Vicky Kaushal Instagram)

Vicky Kaushal on Working With Sanjay Leela Bhansali: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो पहली बार मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ काम कर रहे हैं। अभी हाल ही में विक्की कौशल का फिल्म लव एंड वॉर से पहला लुक सामने आया था। फिल्म से सामने आए लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इन सब के बीच विक्की कौशल ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली संग काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया। तो चलिए जानते हैं विक्की कौशल ने क्या कहा है।

विक्की कौशल ने कही ये बात

एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह विक्की कौशल की अभी हाल में शेयर की गई पोस्ट है। विक्की कौशल ने फिल्म लव एंड वॉर से अपना एक और नया लुक शेयर करते हुए लिखा कि 'संजय लीला भंसाली के निर्देशन में- सच में, मेरे लिए ये बकेट लिस्ट से एक चीज पूरी होने जैसा है! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ रिलीज होगी 21 जनवरी 2027 को।' विक्की कौशल अपने इस पोस्टर में एकदम नए अंदाज में नजर आए। विक्की कौशल की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

रणबीर और आलिया के साथ पहली बार नजर आएंगे विक्की

फिल्म लव एंड वॉर में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी और तीनों किरदारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 में पूरी हो चुकी है। इसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल के किरदारों को सेना से जुड़ा बताया गया है और कहानी में लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article