आलिया-करीना की न्यूट्रीशनिस्ट ने खोला काले और घने बालों का राज, डाइट में शामिल करें ये चीजें

बालों की सेहत केवल तेल या शैंपू पर निर्भर नहीं करती। जेनेटिक्स, खान-पान, तनाव और हेयर स्टाइलिंग की आदतें भी फर्क डाल सकती हैं। रुजुता दिवेकर के बताए इन आसान सुझावों से बालों की देखभाल समझें।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Sep 23 2026, 12:59 IST
सबसे पहले अपने जेनेटिक्स को समझेंImage Credit : Canva/Instagram01 / 07

सबसे पहले अपने जेनेटिक्स को समझें

आलिया-करीना की न्युट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के मुताबिक बाल लंबे और घने करने के लिए सबसे पहले जेनेटिक्स को समझना जरूरी है।

 थाली में आयरन, बी12 और जिंक रखेंImage Credit : Canva/Instagram02 / 07

थाली में आयरन, बी12 और जिंक रखें

बालों की सेहत के लिए संतुलित पोषण जरूरी है। रुजुता दिवेकर खान-पान में आयरन, विटामिन बी12 और जिंक जैसे पोषक तत्वों को जगह देने की बात करती हैं। दालें, साबुत अनाज, सब्जियां और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ रोज की थाली का हिस्सा बनाए जा सकते हैं।

अलग-अलग दालें खाएंImage Credit : Canva/Instagram03 / 07

अलग-अलग दालें खाएं

एक ही दाल रोज खाने के बजाय अलग-अलग दालों को भोजन में शामिल करना अच्छा तरीका हो सकता है। रुजुता महीने में कई तरह की दालें खाने की बात करती हैं। इन्हें भिगोकर या अंकुरित करके भोजन में शामिल किया जा सकता है।

बेवजह की डाइटिंग से बचेंImage Credit : Canva/Instagram04 / 07

बेवजह की डाइटिंग से बचें

वजन कम करने के चक्कर में बहुत ज्यादा खाना कम कर देना शरीर को जरूरी पोषक तत्वों से दूर कर सकता है। इसलिए संतुलित भोजन लेना जरूरी है। बालों की देखभाल के नाम पर भोजन की मात्रा को अचानक कम न करें।

स्ट्रेस फ्री रहेंImage Credit : Canva/Instagram05 / 07

स्ट्रेस फ्री रहें

लगातार तनाव शरीर और बालों की सेहत पर असर डाल सकता है। रुजुता का सुझाव है कि ऐसे रिश्तों और परिस्थितियों से दूरी बनाना बेहतर है जो लगातार मानसिक दबाव बढ़ाते हों। रिश्तों में सिर्फ बाहरी रूप के बजाय व्यवहार और समझ को महत्व देना चाहिए।

हीट स्टाइलिंग को रोज की आदत न बनाएंImage Credit : Canva/Instagram06 / 07

हीट स्टाइलिंग को रोज की आदत न बनाएं

ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर और दूसरे गर्म उपकरणों का बार-बार इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इन्हें रोज इस्तेमाल करने के बजाय खास मौकों तक सीमित रखना बेहतर है। सामान्य दिनों में बालों को धीरे से तौलिए से सुखाया जा सकता है।

तेल मालिशImage Credit : Canva/Instagram07 / 07

तेल मालिश

सप्ताह में एक बार बालों में तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करना हेयरकेयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धोएं। जरूरत से ज्यादा हेयर प्रोडक्ट लगाने के बजाय सरल देखभाल पर ध्यान देना बेहतर है। इसी के साथ सिगरेट, शराब से भी दूर रहना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!