Rahul Bhatt on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी काफी चर्चा में बनी रहती है। अभी हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) से दोनों स्टार्स का लुक सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इन सब के बीच आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की है। राहुल भट्ट इसके अलावा और भी मुद्दों पर बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं राहुल भट्ट ने अभी हाल में दिए इंटरव्यू में क्या-क्या खुलासे किए हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Kareena Kapoor के शो की मेहमान बनीं Ex शाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput, फोटो शेयर कर बोलीं- प्यारी...
रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात
राहुल भट्ट ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अपनी बहनों आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के साथ रिश्ते पर बात की। इसी दौरान उनसे आलिया के पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में भी पूछा गया। राहुल भट्ट ने कहा कि “मैं रणबीर से पांच-छह बार मिल चुका हूं।उस समय रणबीर यंग थे। वो बहुत कूल और सम्मान करने वाले इंसान हैं।' उन्होंने बताया कि रणबीर ने ‘एनिमल’ (Animal) की तैयारी के दौरान हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उनकी सलाह भी सुनी थी। राहुल ने कहा, “उन्होंने मुझसे एनिमल में हथियार संभालने के बारे में पूछा था।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: टीवी पर रिलीज से पहले Dhurandhar 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 50 कट के बाद मिली मंजूरी
‘आलिया बहुत लकी हैं’
राहुल ने आलिया और शाहीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'हमारे बीच सिविल डायनेमिक्स हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं और उनसे प्यार भी करता हूं। मैं बहुत खुश हूं कि शाहीन अब सेटल हैं। आलिया बहुत लकी हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं, वे मेरी छोटी बहनें हैं। वे मुझे सनी बनी कहती हैं।' हालांकि, राहुल ने माना कि वो चाहते हैं कि उनकी अपनी बहनों के साथ और करीबी रिश्ता होता। उन्होंने कहा, 'हम अपने पिता के जन्मदिन, क्रिसमस और दिवाली पर मिलते हैं। उन्हें पता है कि मैं उनके साथ हूं। मैं चाहता हूं कि मैं उनके और करीब होता। वे मेरा सम्मान करती हैं, शाहीन निश्चित रूप से मेरा ज्यादा सम्मान करती हैं, आलिया के पास स्टारडम है। वो अलग हैं, आपको उसका सम्मान करना पड़ता है। इस समय मेरे परिवार में मेरे लिए सबसे इम्पोर्टेन्ट रिश्ता मेरी सगी बहन पूजा के साथ है।'
सोनी राजदान के साथ ऐसा है रिश्ता
राहुल ने आलिया और शाहीन की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वो 'बहुत अच्छी' लेकिन उनके बीच का रिश्ता काफी हद तक औपचारिक है। उन्होंने कहा, 'वो मुझे फोन करती हैं, लेकिन ये सब एक औपचारिकता है।' आपको बता दें कि महेश भट्ट ने 1970 में लॉरेन ब्राइट से शादी की थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया। दोनों के दो बच्चे पूजा और राहुल हुए। अलग होने के बाद महेश भट्ट ने 1986 में सोनी राजदान से शादी की। बाद में दोनों की बेटियां शाहीन और आलिया हुईं।
पूजा भट्ट-रणवीर शौरी को लेकर दिया रिएक्शन
इंटरव्यू में राहुल भट्ट ने उस घटना को याद किया, जब उन्होंने रणवीर शौरी पर हमला किया था। ये मामला उस समय का है जब रणवीर शौरी और उनकी बहन पूजा भट्ट लिव-इन रिलेशनशिप में थे और रणवीर ने पूजा को मारा था। इस घटना के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, 'मुझे बीच में आना पड़ा और जब मैं आया, तो मेरा रिएक्शन थोड़ा ज्यादा था। मैंने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। मैंने उसकी एक पसली तोड़ दी। कानून अपने हाथ में लेकर मैंने गलत किया। इसके बाद मुझे इसकी कीमत चुकानी पड़ी। मुझे गिरफ्तार किया गया। मुझ पर आरोप लगाए गए।' राहुल भट्ट ने आगे कहा कि अब उन्हें इसका पछतावा है। उन्होंने बताया कि रणवीर शौरी बहुत शालीन थे। उन्होंने यह भी कहा कि अब वो मानते हैं कि ‘जो हुआ, उसे भूल जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, 'कोई ऐसा नहीं करता। लोग आमतौर पर ऐसी स्थिति का इस्तेमाल पैसे निकालने के लिए करते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो आए और उन्होंने केस को कंपाउंड कर दिया और एफआईआर रद्द कर दी गई। तब तक मेरे खिलाफ एक क्रिमिनल केस चल रहा था। इस मामले में वो बहुत शालीन थे। मैं इसके लिए उनका सम्मान करता हूं। कोई और ऐसा नहीं करता, बिना किसी मन में गुस्सा रखे।'
