लाइफस्टाइल

बदन पर फूल-सितारे सजाकर फिल्म स्क्रीनिंग के लिए पहुंची आलिया भट्ट, मिनी ड्रेस ऐसा लगा राहा की मम्मी का लुक

डोन्ट बी शाय की स्क्रीनिंग के लिए प्रोड्युर आलिया भट्ट का ये सीक्वेन मिनी ड्रेस वाला लुक काफी वायरल हो रहा है। इवेंट के लिए आलिया पति-सास संग अपने मायके वालों के साथ पहुंची थी। आलिया का ये लुक काफी रिफ्रेशिंग है, देखें डिटेल्स।

Image

Alia Bhatt Sequin Dress Look for Don't Be Shy screening

Alia Bhatt Don't Be Shy Screening: बॉलीवुड की पार्टी हो या किसी फिल्म की स्क्रीनिंग, आलिया भट्ट का फैशन अक्सर कुछ ऐसा कर जाता है कि नजर एक बार ठहर ही जाती है। डोन्ट बी शाय की स्क्रीनिंग में भी आलिया ने ऐसा ही लुक चुना, जिसमें चमक तो खूब थी, लेकिन अंदाज बिल्कुल ओवर नहीं लगा। सिल्वर सीक्विन से सजे उनके आउटफिट पर लाल, नीले, पीले, गुलाबी और हरे रंग के बड़े-बड़े फूल बने हुए थे।

पहली नजर में यह लुक किसी चमकदार मिनी ड्रेस जैसा लगता है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टॉप और मिनी स्कर्ट का को-ऑर्डिनेटेड सेट था। आलिया ने इसके साथ चमकीली हरी हील्स पहनकर पूरे लुक में एक मजेदार रंग जोड़ दिया। खास बात यह रही कि हेयर और मेकअप को काफी सहज रखा गया। स्क्रीनिंग में आलिया अपने पति रणबीर कपूर, सास नीतू कपूर और मायके के परिवार के साथ भी नजर आईं। देखें एक्ट्रेस के लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

सीक्वेन लुक में चमकी आलिया

आलिया का यह आउटफिट उन लोगों के लिए दिलचस्प फैशन आइडिया है जिन्हें चमकीले कपड़े पसंद हैं, लेकिन पूरा लुक एक ही रंग में रखना बोरिंग लगता है। सिल्वर सीक्विन बेस ने आउटफिट को पार्टी वाली चमक दी, जबकि उसके ऊपर बने बड़े फूलों ने पूरे अंदाज को थोड़ा चंचल और फन बना दिया। लाल, नीला, पीला, गुलाबी और हरा जैसे कई रंग एक साथ होने के बावजूद लुक बिखरा हुआ नहीं लगता। इसकी वजह है आउटफिट का सीधा और छोटा सिल्हूट। यानी कपड़े में डिटेलिंग खूब है, लेकिन आकार सिंपल रखा गया है।

ग्रीन हील्स ने दिया ट्विस्ट

सीक्वेन मिनी स्कर्ट और टॉप के साथ आलिया ने एकदम ही कंट्रास्टिंग कलर वाली हील्स पहनी हुई थी। आमतौर पर इतने रंगों वाले आउटफिट के साथ लोग न्यूड या सिल्वर फुटवियर चुन सकते हैं, लेकिन आलिया ने चमकीली हरी हील्स चुनीं। यही छोटी सी स्टाइलिंग चॉइस पूरे लुक को और यंग और रिफ्रेशिंग बना रही है।

बाल और मेकअप में रखा सॉफ्ट

आलिया ने बालों को बीच से मांग निकालकर खुले और हल्के वेवी अंदाज में रखा। इससे आउटफिट की चमक के बीच उनका चेहरा ज्यादा नैचुरल और सॉफ्ट नजर आया। मेकअप भी ग्लोइंग बेस, हल्का ब्लश और नेचुरल आंखों वाले अंदाज में रखा गया। गले में छोटा सा स्टेटमेंट नेकपीस, कानों में ईयररिंग्स और हाथों में कुछ रिंग्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

सास संग की शू ट्विनिंग

इस शाम का फैशन ही नहीं, फैमिली कनेक्शन भी चर्चा में रहा। आलिया फिल्म को अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं और स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट समेत परिवार के कई सदस्य पहुंचे।

आलिया ने इस लुक में सास नीतू कपूर के साथ हील्स की ट्विनिंग की थी। नीतू ने इसी तरह की चेरी रेड कलर की हील्स को शर्ट और स्ट्रैट पैंट्स के साथ स्टाइल किया था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article